फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi: नए साल के जश्न के लिए वाराणसी में होटलों व क्रूज की बुकिंग फुल, इस बार सबसे अधिक भीड़ होने का अनुमान

Thu, 22 Dec 2022 03:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Dec 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Celebration in varanasi hotels and cruises Booking almost full kashi vishwanath dham
गंगा आरती में शंख बजाते पुरोहित - फोटो : सोशल मीडिया।

नए साल पर काशी में एक तरफ धमाल होगा तो दूसरी तरफ बाबा दरबार में भक्तों की लंबी कतार लगेगी। इसकी तैयारियों में पुलिस, प्रशासन के साथ ही मंदिर प्रबंधन जुटा है। मंदिर प्रबंधन का अनुमान है कि नए साल के पहले दिन ही पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के धाम में हाजिरी लगाएंगे। पिछले साल एक जनवरी को करीब पांच लाख श्रद्धालु आए थे। इस बार ये रिकार्ड टूट सकता है। बनारस के विकास व श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के साथ ही पर्यटकों का रुझान बढ़ा है।



अलग-अलग शहरों से पर्यटक वाराणसी आकर छुट्टी मनाना चाह रहे हैं। इसके लिए होटलों की बुकिंग भी कर ली है। गलियों, घाट और गंगा पार रेती पर भी नए साल जश्न की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।  हर कोई बीते साल की विदाई और नए साल के आगाज को यादगार बनाने में जुटा है। कोई डीजे की धुन पर थिरकते हुए 2023 में कदम रखने को बेताब है तो कोई गीत-गजलों की महफिल का हिस्सा बनने को आतुर है। 

New Year 2023 Celebration in varanasi hotels and cruises Booking almost full kashi vishwanath dham
पिछले साल एक जनवरी को काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ी थी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि इस बार चार हजार रुपये से टेबल की बुकिंग शुरू हो रही है। नव वर्ष जैसे ही नजदीक आएगा, इसमें और बढ़ोतरी संभव है।  टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन  के कोषाध्यक्ष संतोष सिंह के मुताबिक, बनारस आ रहे पर्यटक टूर ऑपरेटरों की भी मदद ले रहे हैं। इससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार की संभावना बढ़ेगी।  
पढ़ें: वाराणसी में निर्धारित रंग में चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा,1 जनवरी से बड़ा बदलाव

New Year 2023 Celebration in varanasi hotels and cruises Booking almost full kashi vishwanath dham
नए साल पर गंगा पार जुटती है भीड़ - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ धाम, मान महल संग्रहालय, सारनाथ संग्रहालय, धमेख स्तूप, मारकंडेय महादेव धाम, नमो घाट, पं. दीनदयाल स्मृति संकुल, सारनाथ का लाइट एंड साउंड शो, गंगा आरती, कालभैरव मंदिर व संकटमोचन मंदिर के साथ ही घाटों पर होने वाले अन्य आयोजनों में नववर्ष पर भीड़ ज्यादा होगी। गंगा पार रेती पर भी श्रद्धालु नववर्ष का जश्न मनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Celebration in varanasi hotels and cruises Booking almost full kashi vishwanath dham
अलकनंदा क्रूज - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी अाने वाले पर्यटक अब क्रूज से सैर को प्राथमिकता दे रहे हैं। अगले साल जनवरी माह तक की क्रूज की बुकिंग अभी से ही फुल हो गई है। क्रूज संचालन से जुड़े विकास मालवीय का कहना है कि टिकटों की ऑनलाइन बिक्री हो रही है। काशी आने से पहले ही पर्यटक क्रूज से सैर करने के लिए टिकट बुक करा रहे हैं। बनारस में चार क्रूज हैं। इनमें से दो चार्टर क्रूज हैं।

विज्ञापन
New Year 2023 Celebration in varanasi hotels and cruises Booking almost full kashi vishwanath dham
वाराणसी के होटलों में होती है न्यू ईयर पार्टी - फोटो : अमर उजाला

शिव की नगरी काशी में नए साल के जश्न की तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में जहां दर्शन-पूजन के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं गंगा पार रेती पर भी जश्न मनाने वालों ने तैयारियां कर रखी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed