फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#NationalDoctorsDay : परिवार संग निभा रहे जिम्मेदारी, कहीं पति-पत्नी या पिता तो कहीं पूरी फैमिली डॉक्टर

Wed, 01 Jul 2020 12:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Jul 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Doctors Day 2020: National doctors day coronavirus doctor with family serve india in pandamic situation in varanasi
डॉक्टर्स-डे - फोटो : Shutterstock

मरीजों की सेवा का संकल्प पढ़ाई के समय लेने वाले डॉक्टर जीवन भर मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। अपनी इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए वह कभी दिन और रात का समय नहीं देखते हैं। काशी में ऐसे कई परिवार हैं, जहां माता-पिता, बेटा- बेटी मरीजों की सेवा कर रहे हैं तो कहीं पूरा परिवार ही सेवा में समर्पित है। एक जुलाई को डॉक्टर डे पर ऐसे डॉक्टरों को याद करना भी जरूरी है। आईएमएसबीएचयू के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी कई ऐसे परिवार हैं, जो मरीजों की सेवा में लगे हैं।

Doctors Day 2020: National doctors day coronavirus doctor with family serve india in pandamic situation in varanasi
डॉक्टर संजीव गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

परिवार ही मरीजों की सेवा में समर्पित
बीएचयू ट्रामा सेंटर के इंचार्ज प्रो. संजीव गुप्ता के साथ ही उनका पूरा परिवार भी मरीजों की सेवा के लिए ही समर्पित है। प्रो. गुप्ता की पत्नी प्रो. विनीता गुप्ता भी बीएचयू बाल रोग विभाग में बच्चों के इलाज में लगी हैं। प्रो. संजीव गुप्ता ने बताया कि पिता प्रो.ओपी गुप्ता भी ईएनटी डिपार्टमेंट में रहे। बताया कि पिताजी का तो निधन हो गया, लेकिन बीएचयू सर्जरी डिपार्टमेंट से रिटायर हुई माता प्रो. सरोज गुप्ता से अब भी सीखने और समझने का मौका मिलता रहता है।

Doctors Day 2020: National doctors day coronavirus doctor with family serve india in pandamic situation in varanasi
डॉक्टर प्रदीप जैन। - फोटो : अमर उजाला।

परिवार संग निभा रहे मरीजों की सेवा की जिम्मेदारी
बीएचयू प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर प्रदीप जैन का परिवार भी मरीजों की सेवा की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। उन्होंने बताया कि पिता डॉ. प्रेम दयाल जैन बीएचयू एनस्थीसिया विभाग में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। पत्नी प्रो. मधु जैन बीएचयू स्त्री रोग विभाग और वह खुद प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट में हैं। बताया कि बेटी डॉक्टर सूची जैन स्त्री रोग विभाग और दूसरी बेटी सिवि जैन भी रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में सेवा दे रही हैं। उनका कहना है कि मरीजों की सेवा के सपने को साकार करने में पूरा परिवार लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctors Day 2020: National doctors day coronavirus doctor with family serve india in pandamic situation in varanasi
डॉक्टर नीलम गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

डॉक्टर दंपती की बेटी भी डॉक्टर बनने की राह पर
राजकीय आयुर्वेद कालेज में प्राचार्य प्रोफेसर नीलम गुप्ता के साथ ही उनके पति प्रो. एसजे गुप्ता भी बीएचयू आयुर्वेद संकाय में प्रोफेसर के साथ ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। प्रो. नीलम गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी विदुषी गुप्ता भी मेडिकल कॉलेज कानपुर से एमबीबीएस अंतिम वर्ष में है।

विज्ञापन
Doctors Day 2020: National doctors day coronavirus doctor with family serve india in pandamic situation in varanasi
डॉक्टर संजय गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

चिकित्सक पिता, पति-पत्नी भी हैं डाक्टर 
स्वास्थ्य विभाग में एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय का कहना है कि पिता और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीबी राय से मार्गदर्शन मिलता रहता है। दंत रोग विशेषज्ञ पत्नी डॉक्टर जया राय भी मरीजों की सेवा कार्य में लगी रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed