फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रूज पर ले सकेंगे सात फेरे: काशी में गंगा की लहरों के बीच निभाई जाएंगी शादी की रस्में, 5 सितंबर से चुनार तक चलेगा क्रूज

Sun, 29 Aug 2021 11:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Aug 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
marriage on cruise in ganga varanasi: Wedding rituals will be performed amidst Ganga waves cruise will run between Kashi and Chunar from 5 September
क्रूज पर ले सकेंगे सात फेरे। - फोटो : अमर उजाला

काशी में अब गंगा की लहरों पर क्रूज के दौड़ने का समय नजदीक आ रहा है। बनारस आने वाले पर्यटक और काशी के लोग इसकी सवारी कर सकेंगे। गंगा किनारे मनमोहक दृशयों को देख सकेंगे। वहीं, क्रूज पर शादी कराने भी हो सकेगी। दूल्हा-दुल्हन इस पर बरातियों के साथ सात फेरे ले सकेंगे। गंगा की लहरों का लुत्फ उठाते हुए परिवार के लोग रस्में निभा सकेंगे।

काशी से मिर्जापुर जिले के चुनार के बीच पांच सितंबर से क्रूज का संचालन शुरू होने जा रहा है। पर्यटकों को लेकर सप्ताह में एक दिन, रविवार को क्रूज काशी से चुनार पहुंचेगा और उसी दिन वापस भी आ जाएगा। यह सफर आठ घंटे का होगा। सैलानियों की जरूरत और मांग को देखते हुए क्रूज का फेरा बढ़ाया जा सकता है। देखें अगली स्लाइड्स...

marriage on cruise in ganga varanasi: Wedding rituals will be performed amidst Ganga waves cruise will run between Kashi and Chunar from 5 September

मिर्जापुर जिले का चुनार क्षेत्र भी क्रूज संचालन से जुड़ने जा रहा है। सितंबर से शुरू हो रहे पर्यटन सीजन में काशी से चुनार के बीच सैम मानिक शाह क्रूज चलेगा। सुबह नौ से साढ़े नौ बजे काशी से क्रूज चलेगा और शूलटंकेश्वर पर उसका स्टापेज होगा। काशी से चुनार का सफर चार घंटे का होगा।

marriage on cruise in ganga varanasi: Wedding rituals will be performed amidst Ganga waves cruise will run between Kashi and Chunar from 5 September

चुनार किला घूम सकेंगे सैलानी 
चुनार पहुंचने के बाद सभी सैलानियों को चुनार किला घुमाया जाएगा और भारत के समृद्ध इतिहास से रूबरू कराया जाएगा। इस दौरान गाइड और टूर एंड ट्रैवेल्स के लोग भी साथ होंगे। चुनार किले का समय दो घंटे का होगा। वहीं वापसी यात्रा का समय भी दो से ढाई घंटे का होगा। शाम छह बजे तक क्रूज सैलानियों को लेकर वापस काशी पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
marriage on cruise in ganga varanasi: Wedding rituals will be performed amidst Ganga waves cruise will run between Kashi and Chunar from 5 September
- फोटो : अमर उजाल

क्रूज में सैलानी उठा सकेंगे स्ट्रीट फूड का लुत्फ
क्रूज में सफर का शुल्क प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये निर्धारित किया गया है। सफर के दौरान पर्यटक काशी के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। सबेरे नाश्ता और पूरा लंच दिया जाएगा। वापसी में स्नैक्स के साथ चाय मिलेगी।

विज्ञापन
marriage on cruise in ganga varanasi: Wedding rituals will be performed amidst Ganga waves cruise will run between Kashi and Chunar from 5 September
- फोटो : अमर उजाला

अलकनंदा क्रूजलाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि चुनार तक के लिए क्रूज का संचालन पांच सितंबर से शुरू करने जा रहे हैं।  इसके लिए किराया और समय भी निर्धारित कर दिया गया। प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये टिकट दर निर्धारित कर दिया गया। टिकट में ही ब्रेकफास्ट, लंच और शाम में स्नैक्स परोसा जाएगा। यह सब शुद्ध शाकाहारी होगा।  अभी यह सेवा हर रविवार को उपलब्ध होगी। आवश्यकता पड़ने पर इसके फेरे बढ़ाए जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed