फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मनगरी काशी में बना मणि मंदिर, भगवान राम के साथ शिव, शक्ति और पंचदेवों के कर सकेंगे दर्शन

Tue, 18 Feb 2020 07:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Feb 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Mani Mandir temple open in varanasi
मणि मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

करपात्री महाराज की तपोस्थली धर्मसंघ परिसर में मणि मंदिर साकार हो चुका है। 28 फरवरी को देवालय संकुल में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मंदिर श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया जाएगा। प्रभु श्रीराम दरबार की झांकी सहेजे यह मंदिर आठ दशक पहले 1940 में स्थापित किया गया था। शैव और वैष्णव की एकता का प्रतीक यह मंदिर सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

Mani Mandir temple open in varanasi

मंदिर का निर्माण लगभग 43 हजार वर्गफीट में किया गया है। इसमें भगवान राम के दरबार के साथ ही शिव, शक्ति और पंचदेवों के दर्शन एक साथ हो जाएंगे। राम दरबार के ठीक सामने विशाल मंडप के मध्य पांच फीट आकार वाला शिवलिंग है तो दोनों तरफ 151 नर्मदेश्वर शिवलिंगों की कतार है।

Mani Mandir temple open in varanasi

बगल में शिव परिवार और स्फटिक मणि के द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। परिक्रमा पथ पर अगले हिस्से में सूर्यदेव व बाबा कालभैरव और पिछले हिस्से में एक तरफ गजानन तो दूसरी तरफ मां दुर्गा अभयदान की मुद्रा में कृपा बरसाएंगी। राम दरबार के बगल में मां अन्नपूर्णा श्रद्धालुओं को धन-धान्य का वरदान देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mani Mandir temple open in varanasi

धर्मसंघ के सचिव जगजीतन पांडेय ने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों के निर्माण में स्फटिक मणि के इस्तेमाल के कारण 11 शिखरों वाले इस मंदिर को मणि मंदिर नाम दिया गया है। मंदिर का निर्माण जोधपुर और चुनार के लाल पत्थरों से किया गया है। भीतर की दीवारों को श्वेत संगमरमर और फर्श को ग्रेनाइट से सजाया गया है।

विज्ञापन
Mani Mandir temple open in varanasi

दस देवियां देंगी भय-बाधा से मुक्ति
धर्मसंघ परिसर में बने देवालय में दस महाविद्याएं यानी तंत्र साधना की दस देवियां भय-बाधाओं से मुक्ति का आशीष बरसाएंगी। इनमें मां भगवती, काली, तारा, श्रीविद्या, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला का दरबार सजेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed