फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्त का कत्ल, लाश के 5 टुकड़े: सिर, धड़ और हाथ-पैर किए अलग, प्लास्टिक के बोरे में पैक कर इसलिए गोबर में दबाया

Sat, 22 Aug 2026 09:19 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 22 Aug 2026 09:19 AM IST
सार

वाराणसी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। छह अगस्त से लापता युवक की हत्या की गई थी। दोस्त उसके दोस्तों ने ही की थी। आरोपियों ने युवक की गला काटकर हत्या की थी। इसके बाद लाश के पांच टुकड़े किए। फिर शव को बोरे में भरकर गोबर के गड्ढे में फेंक दिया। दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं।

विज्ञापन
Man murders friend chops body into five pieces stuffs them into sack and dumps it in a manure pit in varanasi
varanasi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वाराणसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। वाराणसी के सिगरा थाना इलाके के शिवपुरवा से छह अगस्त से लापता ईशू कन्नौजिया (19) की उसके तीन दोस्तों ने ही गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपियों प्रदीप और उसके सगे भाई रामकृष्ण, मित्र रोहित को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया। 


ईशू का शव पांच टुकड़ों में करके प्लास्टिक के बोरे में भरकर गोबर भरे गड्ढे में फेंका गया था। आरोप है कि पिटाई का बदला लेने के लिए दोस्तों ने सात अगस्त को वारदात को अंजाम दिया और रात में शव को ठिकाने लगाया था। आरोपियों की निशानदेही पर लहरतारा मार्ग स्थित खखड़िया पोखरी के पास रेलवे के खंडहरनुमा क्वार्टर के पास गोबर के गड्ढे से प्लास्टिक के बोरे में भरे गए शव को शुक्रवार की रात बरामद किया गया। 
Man murders friend chops body into five pieces stuffs them into sack and dumps it in a manure pit in varanasi
शव बरामद करने के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शराब पिलाने के बाद ईशू की हत्या की थी। चापड़ से पांच टुकड़े में शव को काटा गया था। शिवपुरवा क्षेत्र निवासी ईशू कन्नौजिया छह अगस्त की शाम को घर से निकला था लेकिन रात तक नहीं लौटा।

 
Man murders friend chops body into five pieces stuffs them into sack and dumps it in a manure pit in varanasi
जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन ने 17 अगस्त को थाने में दी थी तहरीर
वह अक्सर रात में घर नहीं आता था इसलिए परिजनों ने उस दिन बहुत खोजबीन नहीं की। अगले दिन दोपहर तक नहीं आया, तो परिजन परेशान हो गए। इस बीच परिजनों ने उसके दोस्तों से पता किया। रिश्तेदारी में भी खोजबीन कराई लेकिन कहीं से सुराग नहीं मिल सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man murders friend chops body into five pieces stuffs them into sack and dumps it in a manure pit in varanasi
जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदीप ने चापड़ से ईशू का गला काटा, सिर और धड़ अलग किए 
दस दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद परिजनों ने 17 अगस्त को सिगरा थाने में तहरीर दी। थाने की पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी। सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रदीप और रामकृष्ण उर्फ रामकिशन दोनों सगे भाई हैं। जबकि रोहित उनका मित्र है।
विज्ञापन
Man murders friend chops body into five pieces stuffs them into sack and dumps it in a manure pit in varanasi
जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में रोहित और रामकृष्ण ने बताया कि तीन अगस्त को शराब पीने के दौरान ईशू ने प्रदीप की पिटाई कर दी थी। इस पिटाई से प्रदीप आहत था। प्रदीप ने बदला लेने की नियत से ईशू की हत्या की साजिश रची। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed