फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि: चारों प्रवेश द्वार से होंगे बाबा की झांकी के दर्शन, दस एडिशनल एसपी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 07 Mar 2021 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Mar 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: kashi vishwanath jhanki people see from all four entry gates 10 asp handle security system and LED screens arrangement 
काशी में शिव बारात (फाइल फोटो)।

देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज हो गई हैं। शिव मंदिरों के आसपास सफाई के साथ ही पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग को भी दुरुस्त किया जा रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को चारों प्रवेश द्वार से दर्शन पूजन का इंतजाम किया गया है। खास बात यह है कि भक्त बाबा का झांकी दर्शन ही कर सकेंगे। महाशिवरात्रि पर देश के कोने-कोने से काशी आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींच लिया गया है। 11 मार्च की भोर से देर रात तक श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की कमान 10 एडिशनल एसपी के नेतृत्व में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के 30 कमांडो संभालेंगे।



महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या से शहर में 10 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा गोदौलिया, दशाश्वमेध, चौक और मैदागिन क्षेत्र में 25 डिप्टी एसपी, 415 दरोगा-इंस्पेक्टर और 1250 सिपाही-हेड कंस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा 200 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में श्रद्धालुओं के हुजूम के बीच तैनात रहेंगे। देखें अगली स्लाइड्स....।

Mahashivratri: kashi vishwanath jhanki people see from all four entry gates 10 asp handle security system and LED screens arrangement 

महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चार प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। मैदागिन से आने वाले भक्त छत्ताद्वार के 20 मीटर पहले से मंदिर चौक से मंदिर के पूर्वी गेट से दर्शन करेंगे और उनकी वापसी मणिकर्णिका गली द्वार से होगी। वहीं गोदौलिया से आने वाले भक्त बांसफाटक, ढुंढिराज गणेश होते हुए पश्चिमी गेट से प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे। वीआईपी, सुगम दर्शन, दिव्यांगजन छताद्वार से प्रवेश कर मंदिर के दूसरे गेट से दर्शन कर उसी से वापस निकलेंगे। स्थानीय लोगों के लिए सरस्वती फाटक गली से मंदिर में दक्षिणी गेट से दर्शन का इंतजाम किया गया है। महाशिवरात्रि पर भक्तों को बाबा के स्पर्श दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी, केवल झांकी दर्शन मिलेगा। गर्भगृह में भी प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Mahashivratri: kashi vishwanath jhanki people see from all four entry gates 10 asp handle security system and LED screens arrangement 

एलईडी स्क्रीन पर होगा दर्शन
महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के आसपास वाले इलाके में बड़े एलईडी स्क्रीन भी लगाए जाएंगे। भक्त सीधे गर्भगृह से बाबा विश्वनाथ के लाइव दर्शन कर सकेंगे, इसके अलावा भक्तों को मैदागिन, गोदौलिया पर साउंड सिस्टम से दर्शन से जुड़ी जानकारी भी मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri: kashi vishwanath jhanki people see from all four entry gates 10 asp handle security system and LED screens arrangement 
बनेगा नो व्हीकल जोन
गोदौलिया से लेकर मैदागिन और लक्सा तक का पूरा क्षेत्र नो व्हीकल जोन होगा। भक्तों को चिकित्सीय सुविधा के लिए मंदिर परिसर में डॉक्टरों की टीम की तैनाती की गई है। इसके साथ ही इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी।

 

विज्ञापन
Mahashivratri: kashi vishwanath jhanki people see from all four entry gates 10 asp handle security system and LED screens arrangement 

महाशिवरात्रि पर मिलेगा शिवयोग और सिद्धयोग
काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। 11 मार्च को दिन में 2:21 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी और इसके पश्चात चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। चतुर्दशी 12 मार्च को 2:20 बजे तक रहेगी। शिवरात्रि को सूर्योदय के समय उदयातिथि में महत्वपूर्ण शिवयोग प्रात: 9:39 मिनट तक है। इसके पश्चात सिद्ध योग लगेगा जो रात्रिपर्यंत रहेगा। यह योग सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है। महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति दिलाता है और आत्मा को शुद्ध करता है। मान्यता है कि इस तिथि पर देवी पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के व्रत का पारण होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed