फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: अस्सी से दशाश्वमेध तक सजा नागा साधु और भगवाधारी श्रद्धालुओं का तीन किमी लंबा मेला; देखें- झलकियां

Wed, 26 Feb 2025 11:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Feb 2025 11:57 AM IST
सार

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर काशी में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ है। वहीं गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की हुजूम उमड़ा है। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Shiva Devotees crowd on Assi to Dashashwamedh Ghat
महाशिवरात्रि पर घाटों पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक नागा साधु, संन्यासी, देसी-विदेशी श्रद्धालु और पर्यटकों का 3 किमी लंबा मेला दिखा। नागा साधुओं और विदेशी महिलाओं का घाट पर चलते फिरते डांस, हरिश्चंद्र घाट पर जली चिताओं की राख से तिलक लगाते संन्यासी और 100 से ज्यादा जगहों पर रुद्राभिषेक, पिंडदान, पार्थिव शिवलिंग पूजा और कई अनुष्ठान चल रहे थे।

Mahashivratri 2025 Shiva Devotees crowd on Assi to Dashashwamedh Ghat
महाशिवरात्रि पर घाटों पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
अस्सी से दशाश्वमेध तक हर घाट पर शंख, घंटा घड़ियाल और हर हर महादेव... की गूंज थी। केदारघाट मंदिर की पूरी सीढि़यां श्रद्धालुओं से भर गईं थीं। यहां 5-5 लाइन में लगे श्रद्धालु एक साथ सीढ़ी चढ़कर गौरी केदारेश्वर मंदिर में प्रवेश कर रहे थे।
Mahashivratri 2025 Shiva Devotees crowd on Assi to Dashashwamedh Ghat
महाशिवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
जो लोग भारी भीड़ के चलते विश्वनाथ मंदिर नहीं पहुंचे तो घाट पर ही रुद्राभिषेक कर बाबा विश्वनाथ को पूज लिया। वहीं, काफी लोग तो ब्राह्मण पुरोहित के साथ रुद्राभिषेक कर विधि विधान पूर्वक पूजा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Shiva Devotees crowd on Assi to Dashashwamedh Ghat
महाशिवरात्रि पर घाट पर नृत्य करतीं विदेशी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सबसे विहंगम नजारा हरिश्चंद्र घाट से लेकर केदार घाट के बीच रहा। अखाड़ों के नागा साधु लोगों को रोककर भस्मी और प्रसाद बांट रहे थे। तेज म्यूजिक पर दम मेरे दम दम और भोला भंडारी गाने पर बैठकर ही नृत्य के अंदाज में दिखे। एक साधु ऐसे 20 वर्ष से एक हाथ ऊपर उठाकर एक ही पोज में माला लिए पड़े रहे।
 
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Shiva Devotees crowd on Assi to Dashashwamedh Ghat
महाशिवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला

बाबा विश्वनाथ को पहली बार लगाया गले
त्रिपुरा से आए जूना अखाड़े के बाबा अपूर्वानंद ने कहा कि बिल्कुल शाही अंदाज में विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश मिला और गर्भगृह में प्रवेश करते ही पहली बार बाबा को गले लगा लिया। गणेशानंद जी महाराज ने कहा कि महाकुंभ के 45 दिन के बाद अब काशी में चिता भस्म की होली खेलकर अपने-अपने गुफाओं और कंदराओं में लौट जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed