प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर यहां भाजपा के बड़े-बड़े नेता आए। उनका यह रोड शो बीएचयू से शुरू हुआ जो दशाश्वमेध घाट पर खत्म होगा। इस बीच उन्होंने लंका स्थित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रोड शो के दौरान रास्ते में हर ओर लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए नजर आए। पीएम मोदी भी पूरे रास्ते में हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिनंदन करते रहे। वाराणसी में तेज गर्मी के बावजूद समर्थकों में गजब उत्साह नजर आया।
2 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पूरा शहर आज भगवा रंग में रंगा दिख रहा है। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। भाजपा के समर्थक यहां पार्टी के झंडे के साथ-साथ तिरंगा लेकर भी आए हैं। जानकारी है कि पीएम मोदी रोड शो के बाद शाम को गंगा आरती में भी शामिल होंगे।
3 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मनोज तिवारी शामिल होने वाराणसी पहुंच चुके हैं।
4 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रोड शो में 'मोदी-मोदी' की गूंज है। हर कोई एक अलग अंदाज में पीएम के स्वागत के लिए खड़ा है। पारंपरिक परिधानों में गुजराती समाज के लोग अस्सी से रोड शो में शामिल हुए। लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ डांडिया व गरबा नृत्य करते नजर आए।
5 of 10
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सिंधी समाज के सीए जय प्रधवानी ने बताया कि समाज के सदस्य पारंपरिक वेश भूषा में रहेंगे और पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ पीएम का स्वागत करेंगे। मारवाड़ी समाज के लोग भदैनी स्थित फैब इंडिया शो रूम पर इकट्ठा होंगे और पीएम का अभिनंदन करेंगे।