फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नामांकन से पहले पीएम ने रोड शो कर दिखाया दम, मोदीमय हुई काशी

Thu, 25 Apr 2019 06:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Apr 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 pm modi road show in varanasi in pictures
पीएम मोदी वाराणसी में मदन मोहन मालवीय को नमन करते हुए - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर यहां भाजपा के बड़े-बड़े नेता आए। उनका यह रोड शो बीएचयू से शुरू हुआ जो दशाश्वमेध घाट पर खत्म होगा। इस बीच उन्होंने लंका स्थित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

रोड शो के दौरान रास्ते में हर ओर लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए नजर आए। पीएम मोदी भी पूरे रास्ते में हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिनंदन करते रहे। वाराणसी में तेज गर्मी के बावजूद समर्थकों में गजब उत्साह नजर आया। 
lok sabha elections 2019 pm modi road show in varanasi in pictures
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पूरा शहर आज भगवा रंग में रंगा दिख रहा है। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। भाजपा के समर्थक यहां पार्टी के झंडे के साथ-साथ तिरंगा लेकर भी आए हैं। जानकारी है कि पीएम मोदी रोड शो के बाद शाम को गंगा आरती में भी शामिल होंगे। 
lok sabha elections 2019 pm modi road show in varanasi in pictures
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मनोज तिवारी शामिल होने वाराणसी पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 pm modi road show in varanasi in pictures
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रोड शो में 'मोदी-मोदी' की गूंज है। हर कोई एक अलग अंदाज में पीएम के स्वागत के लिए खड़ा है। पारंपरिक परिधानों में गुजराती समाज के लोग अस्सी से रोड शो में शामिल हुए। लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ डांडिया व गरबा नृत्य करते नजर आए।
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 pm modi road show in varanasi in pictures
पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सिंधी समाज के सीए जय प्रधवानी ने बताया कि समाज के सदस्य पारंपरिक वेश भूषा में रहेंगे और पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ पीएम का स्वागत करेंगे। मारवाड़ी समाज के लोग भदैनी स्थित फैब इंडिया शो रूम पर इकट्ठा होंगे और पीएम का अभिनंदन करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed