प्रधानमंत्री के आज होने वाले रोड शो में लघु भारत की झलक देखने को मिलेगी। गुजराती, सिंधी, राजस्थानी, मराठी सहित विभिन्न समाज के लोग अपनी संस्कृति का प्रदर्शन रोड शो में करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोड शो में शामिल होने और इसकी कवरेज के लिए देश-विदेश से भी लोग शहर में आ गए हैं। तैयारियों की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
तस्वीरें : पीएम के रोड शो में दिखेगा 'न्यू इंडिया', पंजाब-सिंध-गुजरात-मराठा करेंगे मोदी का स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारंपरिक परिधानों में गुजराती समाज के लोग अस्सी से रोड शो में शामिल होंगे। लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ डांडिया व गरबा नृत्य करते नजर आएंगे। काशी गुजराती समाज के पदाधिकारी नीरज पारिख ने बताया कि गोदौलिया पुलिस बूथ पर उन्हें छोटा मंच बनाने की अनुमति मिल गई। यहां गुलाब की पंखुड़ियों से पीएम का स्वागत होगा। इसी प्रकार सिंधी समाज वाराणसी के लोग चार स्थानों पर परिवार के संग मौजूद रहेंगे।
सिंधी समाज के सीए जय प्रधवानी ने बताया कि समाज के सदस्य पारंपरिक वेश भूषा में रहेंगे और पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ पीएम का स्वागत करेंगे। मारवाड़ी समाज के लोग भदैनी स्थित फैब इंडिया शो रूम पर इकट्ठा होंगे और पीएम का अभिनंदन करेंगे। पुरुष राजस्थानी साफे और दुपट्टे तो महिलाएं मारवाड़ी चुनरी पहनेंगी। पुष्प वर्षा और सामूहिक आरती का आयोजन भी होगा। मराठी समाज के लोगों ने भी पीएम के स्वागत की तैयारी कर रखी है।
बटुक वेदमंत्रों से करेंगे प्रधानमंत्री का स्वागत :
रामेश्वर मठ, अस्सी स्थित स्वामी नारायणनंद वेद विद्यालय के बटुक भी रोड शो में शामिल होंगे और वेद मंत्रों के साथ उनका स्वागत करेंगे। रामेश्वर मठ के प्रबंधक वरुणेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि स्वामी नारायणनंद तीर्थ वेद विद्यालय के बटुक लंका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास प्रधानमंत्री को माल्यार्पण करेंगे।
गंगा आरती में तीसरी बार शामिल होंगे मोदी :
प्रधानमंत्री तीसरी बार दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली मां गंगा की महाआरती में शामिल होंगे। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री जब चुनाव जीत कर आए थे, तब मां गंगा का आशीर्वाद लिया था। उसके बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ वे आए। 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री तीसरी बार यहां आ रहे हैं। संस्था की तरफ से सात अर्चक वैदिक रीति से मां गंगा का संकल्प पूजन कराएंगे। रिद्धि सिद्धि के रूप में 14 कन्याएं रहेंगी।