फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने दूसरी बार की काशी से दावेदारी, नामांकन में घटक दलों के साथ दिखाई ताकत

Fri, 26 Apr 2019 03:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 26 Apr 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 PM Modi nomination in varanasi
पीएम मोदी के साथ एनडीए नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धियोग में अपने संसदीय वाराणसी से दूसरी बार नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पीएम मोदी ने घटक दलों के साथ अपनी ताकत दिखाई। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha election 2019 PM Modi nomination in varanasi

पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 11.15 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। सफेद कुर्ता और काली जैकेट पहने पीएम ने कलक्ट्रेट गेट पर समर्थकों का अभिवादन किए। पीएम मोदी नामांकन से पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन किए थे। 

Lok sabha election 2019 PM Modi nomination in varanasi

पीएम मोदी कलक्ट्रेट स्थित रायफल क्लब में पहले से मौजूद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभी नेताओं का अभिवादन स्वीकारने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के सामने प्रधानमंत्री ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 PM Modi nomination in varanasi

नामांकन के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय राम विलास पासवान, प्रकाश सिंह बादल, पनीर सेल्वम, कर्नाड संगमा और उद्धव ठाकरे सहित एनडीए के कई अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Lok sabha election 2019 PM Modi nomination in varanasi

इस दौरान विदेश मंत्र सुषमा स्वराज ने कहा कि गठबंधन का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एकजुटता दिखाने के लिए ही एनडीए के सारे घटक दलों के नेता प्रधानमंत्री के नामांकन जुलूस में शामिल हुए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed