फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया में अमित शाह ने की जनसभा, विपक्ष पर इस तरह किए ताबड़तोड़ हमले

Thu, 16 May 2019 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 May 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 bjp president attack on opposition in ballia rally
रैली को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण की तैयारी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्वांचल के बलिया जिले में एक रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने पाक पर हुई एयर स्ट्राइक को लेकर राहुल गांधी के साथ मायावती और अखिलेश यादव पर कई तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि देश मोदी जैसे नेता का 70 सालों से इंतजार कर रहा था। देखें आगे की स्लाइड्स में अमित शाह के विपक्षियों पर बड़े हमले...

lok sabha election 2019 bjp president attack on opposition in ballia rally

पाक पर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस,सपा-बसपा कार्यालय पर छाया मातम :

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक हुआ तो दो जगह मातम छाया हुआ था. एक जगह पाकिस्तान थी, जहां लोग विलाप कर रहे थे, तो वहीं राहुल गांधी, सपा-बसपा का कार्यालय पर लोग छाती पीट-पीटकर रो रहे थे। यह वही लोग थे, जिनकी सरकारों में पाकिस्तान के लोग हमारे सैनिकों के सिर काट ले जाते थे। तब देश के प्रधानमंत्री मौनी बाबा मौन रहते थे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सलेमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन आए थे।।

lok sabha election 2019 bjp president attack on opposition in ballia rally

राहुल बाबा तो ऐसे मातम में डूब थे जैसे, उनकी नानी मर गईं :

अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा तो ऐसे मातम में डूब थे जैसे, उनकी नानी मर गईं हो। राहुल गांधी से पूछना चाहिए था कि आखिर क्यों चेहरे का नूर उड़ गया। आपके चचेरे या ममेरे थे क्या ये आतंकवादी। अमित शाह ने कहा कि राहुल के सलाहकार सैम पित्रोदा ने कहा था कि दो-चार लड़कों ने बम गिरा दिए तो आपने पूरे पाकिस्तान पर बम क्यों गिराए? पाकिस्तान से बात करो। हमने जोर देकर कहा कि राहुल बाबा और मायावती-अखिलेश को अगर आतंकियों से इलू-इलू करना है तो करो, पर यह मोदी की सरकार है। पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 bjp president attack on opposition in ballia rally

हमारी सरकार कश्मीर से धारा 370 को उखाड़ फेंकेगी :

शाह ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से जिताने की अपील की और कहा कि भाजपा की सरकार आते ही हमारी सरकार कश्मीर से धारा 370 को उखाड़ फेंकेगी।

विज्ञापन
lok sabha election 2019 bjp president attack on opposition in ballia rally

जाकिर नाइक है श्रीलंका बम विस्फोट का मास्टर माइंड :

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुलासा किया कि जाकिर नाइक ही श्रीलंका में हुए बम विस्फोट का मास्टर माइंड है। उन्होंने कहा कि उससे किसी ने पूछा कि भारत कब आओगे तो उसने कहा कि 27 के बाद जब भारत में राहुल गांधी की सरकार बन जाएगी। जाकिर को यकीन है कि उस आतंकी को भारत में कांग्रेस की सरकार कुछ नहीं कहेगी। पर इस बार भी मोदी सरकार ही आएगी और जाकिर नाइक भारत आया तो उसे जेल की सलाखों के पीछे कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed