फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमा हॉल में नेता देख रहें थे 'उरी', जम्मू के पुलमावा में हो गया उससे बड़ा हमला

Mon, 18 Feb 2019 10:19 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 18 Feb 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Leader watched URI film in cinema hall of chandauli during pulwama terrorist attack in jammu
- फोटो : twitter

पाकिस्तान में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी' को रुपहले पर्दे पर आए मात्र महीना ही हुआ है। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के अवसर पर दोपहर में चंदौली जिले के एक मॉल में 'उरी' फिल्म दिखाई जा रही थी। इस फिल्म को देखकर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता ही जा रहा था। वहीं उसी वक्त जम्मू के पुलवामा में हमारे देश के जवानों पर आतंकी हमला हो गया। आगे की स्लाइड्स देखें...

Leader watched URI film in cinema hall of chandauli during pulwama terrorist attack in jammu

जिले के एक मॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल के भाजपा नेता ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ 'उरी' देखने की योजना बनाई। दोपहर ढाई बजे से भाजपाजन पर्दे पर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ कार्रवाई होते देख खुश हो रहे थे। पर उन्हें क्या पता था कि अपने देश के जवान किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे। 

Leader watched URI film in cinema hall of chandauli during pulwama terrorist attack in jammu

फिल्म के 'हाऊ इज द जोश' वाले डायलॉग पर सिनेमा हॉल में बैठे सभी लोग अपना सीना चौड़ा कर 'हाई सर' कह रहे थे। वहीं दूसरी तरफ चंदौली का जवान अवधेश यादव जिंदगी की जंग हार रहा था। अवधेश भारत माता के नाम पर शहीद हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Leader watched URI film in cinema hall of chandauli during pulwama terrorist attack in jammu

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोर के पास गोरीपोरा में आतंकियों ने उरी से भी बड़ा हमला किया है। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते अफजल गुरु स्क्वाड के स्थानीय आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास ने विस्फोटकों से लदी स्कार्पियो को सीआरपीएफ के काफिले में शामिल जवानों से भरी एक बस को उड़ा दिया। धमाका ऐसा कि पूरा देश दहल गया। 

विज्ञापन
Leader watched URI film in cinema hall of chandauli during pulwama terrorist attack in jammu
- फोटो : twitter

फिल्म ने जोश तो भर दिया लेकिन इस आतंकी हमले ने कितनी गोदों को सूना कर दिया। कितने बच्चे यतीम हो गए, कितनी बहनें विधवा हो गई। ऐसे में लोगों का यही कहना है कि सरकार को पाकिस्तान पर दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक करानी चाहिए। ताकि पाकिस्तान भारत की तरफ फिर से ऐसा घिनौना कदम ना उठा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed