फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: राम मंदिर निर्माण को निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ, काशी विश्वनाथ को पहली रसीद अर्पित 

Fri, 15 Jan 2021 10:43 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 15 Jan 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
Launch of fund raising campaign for construction of Ram temple
जयघोष करते विहिप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान की शुरुआत शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार से हुई। विहिप कार्यकर्ताओं ने भगवान राम के आराध्य श्री विश्वेश्वर को निधि संग्रह अभियान की पहली रसीद अर्पित की। इसके साथ ही काशी में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान आरंभ हो गया।



विहिप कार्यकर्ता श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद बाबा को निधि संग्रह अभियान की पहली रसीद अर्पित की। हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा। भारतीय संत समिति का कहना है कि 43 दिनों में विहिप और साधु संत देश भर में 11 करोड़ हिंदू परिवार से धनसंग्रह के लिए संपर्क करेंगे।
 

Launch of fund raising campaign for construction of Ram temple
जयघोष करते विहिप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि अयोध्या की भूमि पर बनने वाला राम मंदिर सरकारी पैसे के बजाय दान के पैसे से बनेगा। इसके लिए अखिल भारतीय संत समिति और विश्व हिंदू परिषद मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा तक देशव्यापी धन संग्रह अभियान चलाएगा।
 

Launch of fund raising campaign for construction of Ram temple
जयघोष करते विहिप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए ये धन संग्रह का आयोजन धर्म की दृष्टि से अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। संत समिति का प्रयास है कि इस अभियान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Launch of fund raising campaign for construction of Ram temple
जयघोष करते विहिप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
संतो और विश्व हिंदू परिषद के 4 लाख से अधिक लोग इस अभियान में शहर और गांव के हर घर तक जाएंगे। 43 दिनों में 11 करोड़ परिवार के 60 करोड़ हिंदुओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

 
विज्ञापन
Launch of fund raising campaign for construction of Ram temple
जयघोष करते विहिप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मंदिर ट्रस्ट ने कर रखी है पूरी तैयारी
धन संग्रह आयोजन के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। 10, 100 के साथ ही 1000 रुपये के बारकोड वाले कूपन छपवाए गए हैं। इसके साथ ही बड़ी धनराशि के लिए रसीद का इंतजाम किया गया है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed