Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Kashi Vishwanath Dham Varanasi PM Modi Inauguration For first time in seven decades PM Modi laid foundation stone in 2019 and inaugurate on 13 december
{"_id":"61b5d823afb9c30e8c0c1ab0","slug":"kashi-vishwanath-dham-inauguration-for-first-time-in-seven-decades-pm-modi-laid-foundation-stone-in-2019-and-inaugurate-on-13-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: सात दशक में पहली बार बाबा के दरबार का कायाकल्प, पीएम मोदी ने 2019 में किया था शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: सात दशक में पहली बार बाबा के दरबार का कायाकल्प, पीएम मोदी ने 2019 में किया था शिलान्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
Kashi Vishwanath Dham
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम अब पूर्णता की तरफ है। प्रधानमंत्री मोदी धाम का लोकार्पण करने के लिए काशी पहुंचे हैं। इसके लोकार्पण को अलौकिक, अद्भुत और अकल्पनीय बनाने में योगी आदित्यनाथ सरकार जुटी है ताकि बदलते भारत की नई तस्वीर पूरी दुनिया देख सके।
आजादी के बाद सात दशक में पहली बार पीएम मोदी ने आठ मार्च 2019 को काशी विश्वनाथ मंदिर के कायाकल्प का शिलान्यास किया था। गंगा से काशी विश्वनाथ धाम के एकाकार के लिए पीएम मोदी की पहल पर शुरू हुए काशीपुराधिपति के इस परिसर में अब भक्तों को बाबा के दर्शन के लिए सड़क पर इंतजार नहीं करना होगा। लाखों की भीड़ अब मंदिर परिसर में ही कतारबद्ध हो सकेगी। दुनियाभर के शिवभक्तों के आस्था का केंद्र काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार तीसरी बार हुआ है।
श्री काशी विश्वनाथ का धाम लोकार्पण के लिए सजधजकर तैयार हो चुका है। देश में 51 हजार जगहों पर इसके सीधे प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कई देशों में संपूर्ण आयोजन की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
2 of 10
Kashi Vishwanath Dham
- फोटो : अमर उजाला
इतिहासकारों के अनुसार पहली बार 436 साल पहले वर्ष 1558 में बनारस के व्यापारी रघुनाथ पंडित (टोडरमल) ने काशी विश्वनाथ मंदिर का कायाकल्प किया था। इसके बाद 1777 में रानी अहिल्याबाई होलकर ने विश्वनाथ धाम के तीन साल पहले के स्वरूप की परिकल्पना की थी और पूरे परिसर का जीर्णोद्धार कराया था। इसके बाद आठ मार्च 2019 को पीएम मोदी ने भव्य काशी विश्वनाथ धाम का शिलान्यास किया था।
आजादी के बाद सात दशक में पहली बार बने विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह तक जाने के लिए चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इनके नाम मुख्य मार्ग के आधार पर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Kashi Vishwanath Dham
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम में 24 भवन तैयार हैं। विश्राम गृह, म्यूजियम, सिक्योरिटी हाल व पुस्तकालय भी बन रहे हैं। पूरा कॉरिडोर 5.2 लाख वर्ग फीट में बन रहा है। कॉरिडोर में मकराना, चुनार के लाल बलुआ पत्थर समेत 7 विशेष पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 10
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
54 हजार वर्गमीटर में विकसित काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करने के बाद श्रद्धालुओं को किसी भी जरूरत के लिए भटकना नहीं होगा। काशी की पूरी परिकल्पना को साकार कर रहे इस इस धाम में जीवन से लेकर मोक्ष तक का धार्मिक प्रायोजन मिलेगा। गंगा से जल लेकर मंदिर तक पहुंचने के बीच शिवभक्त कई अनुभवों से गुजरेंगे। स्नान से पहले से लेकर दर्शन के बाद तक की सभी सुविधाओं को धाम में ही प्राप्त कर पाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।