फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: लोकार्पण का दिन मनाया जाएगा पर्व की तरह, गंगा घाटों और हर घर में जलेंगे दीये

Wed, 08 Dec 2021 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Dec 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: inauguration day will be celebrated like festival diyas lit on Ganga Ghats and houses
काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में जलेंगे दीये। - फोटो : अमर उजाला

54 हजार वर्गमीटर में फैले काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। काशीपुराधिपति के धाम का वैभव पूरी दुनिया देखेगी। धाम के लोकार्पण उत्सव का साक्षी बनने के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का काशी आगमन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लाकार्पण करेंगे। इस दौरान काशी में फिर से देव दीपावली जैसा उत्सव देखने को मिलेगा। घाटों पर दीप सजेंगे और लेजर शो होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।



श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर हर घर में दीप जलाने की तैयारी है। जिसे सफल बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय केशरीपुर रोहनिया के सभागार में पार्टी की जिलास्तरीय बैठक हुई।

Kashi Vishwanath Corridor: inauguration day will be celebrated like festival diyas lit on Ganga Ghats and houses
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि बाबा धाम में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं जो इस महा परिवर्तन के साक्षी बनने जा रहे हैं। काशी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों में एक दीपक बाबा विश्वनाथ के नाम पर जलाने के लिए लोगों से संपर्क किया जाएगा।

Kashi Vishwanath Corridor: inauguration day will be celebrated like festival diyas lit on Ganga Ghats and houses

प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचने के तुरंत बाद काशी के कोतवाल काल भैरव से अनुमति लेकर सड़क मार्ग से खिड़किया घाट पहुंचेंगे और यहां क्रूज से ललिता घाट जाएंगे। यहां गंगा तट पर बने गेटवे ऑफ कॉरिडोर के रास्ते हाथ में गंगा जल लेकर धाम में प्रवेश करेंगे। देश के सभी संप्रदायों के प्रमुख संतों के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ का विशेष अनुष्ठान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: inauguration day will be celebrated like festival diyas lit on Ganga Ghats and houses

आभासी म्यूजियम काशी की पुरानी गलियों का कराएगा आभास

काशी विश्वनाथ धाम को श्रद्धालुओं के लिए सर्व सुविधा युक्त बनाने के साथ ही उसमें काशी की झलक भी समेटी जा रही है। वर्चुअल म्यूजियम में थ्रीडी के जरिए कल-कल करती गंगा की लहरें होंगी और खूबसूरत घाट भी निहारे जाएंगे। इसके साथ ही महादेव की नगरी का पूरा इतिहास, भौगोलिक स्थिति, साहित्य, पौराणिक मान्यताओं आदि को भी जीवंत किया जाएगा। काशी की पुरानी और स्मार्ट गलियों में विचरण का आभास होगा।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: inauguration day will be celebrated like festival diyas lit on Ganga Ghats and houses
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम 54000 वर्गमीटर मे फैला हुआ है। धाम का निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण का काम अंतिम चरण में है। पहले चरण की परियोजना में मंदिर चौक, वाराणसी सिटी गैलरी, म्यूजियम, बहुउद्देशीय सभागार, हॉल, भक्त के लिए सुविधा केंद्र, सार्वजनिक सुविधा, मोक्ष गृह, गोदौलिया गेट, भोगशाला, पुजारियों और सेवादारों के लिए आश्रय, आध्यात्मिक पुस्तक पैलेस और अन्य का निर्माण शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed