फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी तमिल संगमम: उत्तर और दक्षिण के महामिलन से बम-बम बनारस, स्वागत देख अभिभूत हुए शैव अधीनम

Fri, 18 Nov 2022 09:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Nov 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Bam-Bam Banaras from Mahamilan of North and South Shaiv Adhinam welcomed
काशी विश्वनाथ धाम में शैव अधीनम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

शिव की नगरी काशी उत्तर और दक्षिण के महामिलन से बम-बम हो गई। शैव अधीनम ने अपने आराध्य आदिविश्वेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाने की कामना की। स्वागत और काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता से अभिभूत शैव अधीनम ने काशी-तमिल संगमम को उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाला रामसेतु बताया। शुक्रवार को तमिलनाडु की नौ प्रमुख पीठों के शैव अधीनम काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। शैव मठाधीशों के आगमन पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर डमरुओं की डिम-डिम संग हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।  



केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शैव मठाधीशों का स्वागत कर कहा कि नव्य-भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में आप सबका स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा पर काशी और तमिल के बीच सदियों पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित किया जा रहा है। 

Kashi Tamil Sangamam Bam-Bam Banaras from Mahamilan of North and South Shaiv Adhinam welcomed
काशी विश्वनाथ धाम में शैव अधीनम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

आयोजन के माध्यम से कवि सुब्रमण्यम भारती को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। मंदिर पहुंचने वालों में धरूमापुरम, सुरियानार, वेलंकुरिची, सेनकोल, बोम्मापुरम, थुलावुर, कामाक्षीपुरी, डिंडीगुल शिवापुरम एवं पल्लादम सेनजेरी के शैव मठाधीश शामिल थे। 

Kashi Tamil Sangamam Bam-Bam Banaras from Mahamilan of North and South Shaiv Adhinam welcomed
काशी विश्वनाथ धाम में शैव अधीनम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

स्वागत से गदगद धर्मगुरु बाबा काशी विश्वनाथ के दिव्य ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर अभिभूत हो उठे। कॉरिडोर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि काशी तमिल संगमम के पुण्य योग के कारण ही काशी नगरी आने का अवसर प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Bam-Bam Banaras from Mahamilan of North and South Shaiv Adhinam welcomed
वाराणसी एयरपोर्ट पर शैव अधीनम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
मां गंगा के तट पर बसी भगवान शंकर की यह नगरी अद्भुत है। इसे जितना समझिए, जितना जानिए, उतनी ही उत्सुकता बढ़ जाती है। धर्मपुरम शैव मठाधीश के गुरु ने कहा कि छठवीं शताब्दी में उनके मठ के प्रतिनिधि काशी आए थे। 
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Bam-Bam Banaras from Mahamilan of North and South Shaiv Adhinam welcomed
बीएचयू मैदान में काशी तमिल संगमम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
काशी तमिल संगमम से शामिल होने नौ अधीनम (महंत) शुक्रवार को काशी पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। भाजपा नेता शैलेश पांडेय ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर उनका अभिनंदन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed