Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: काशी-तमिल संगमम के पहले समूह ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, पुष्पवर्षा और डमरू वादन से हुआ स्वागत

Sat, 28 Nov 2026 02:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Nov 2026 02:35 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम के प्रथम समूह ने विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। वहीं पूरा धाम हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा।

विज्ञापन
Kashi-Tamil Sangamam 5.0 first group offered prayers to kashi Vishwanath mandir Varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर में काशी तमिल संगमम 5.0 का प्रथम समूह। - फोटो : अमर उजाला

काशी तमिल संगमम 5.0 के प्रथम समूह ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा पारंपरिक रूप से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से पुष्पवर्षा और डमरू वादन के बीच समूह के सदस्यों का भव्य अभिनंदन किया गया।

Trending Videos
Kashi-Tamil Sangamam 5.0 first group offered prayers to kashi Vishwanath mandir Varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर में काशी तमिल संगमम 5.0 का प्रथम समूह। - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर अतिथियों ने काशी की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा की अनुपम अनुभूति प्राप्त की। स्वागत के बाद समूह के सदस्यों ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद मंदिर प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम और रुद्राक्ष की माला भेंट कर सम्मानित किया गया।

Kashi-Tamil Sangamam 5.0 first group offered prayers to kashi Vishwanath mandir Varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर में काशी तमिल संगमम 5.0 का प्रथम समूह। - फोटो : अमर उजाला
धाम का भ्रमण और इतिहास
अतिथियों को श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य परिसर का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान अतिथियों को धाम के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गई। धाम के धार्मिक महत्व और स्थापत्य कला के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नवनिर्मित सुविधाओं और धाम के निरंतर विकसित होते स्वरूप से अतिथियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi-Tamil Sangamam 5.0 first group offered prayers to kashi Vishwanath mandir Varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर में काशी तमिल संगमम 5.0 का प्रथम समूह। - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक संबंध और एकात्मता
काशी तमिल संगमम् के प्रथम समूह का यह आगमन काशी और तमिलनाडु के मध्य महत्वपूर्ण रहा। यह आयोजन दोनों क्षेत्रों के प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में है। 
विज्ञापन
Kashi-Tamil Sangamam 5.0 first group offered prayers to kashi Vishwanath mandir Varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर में काशी तमिल संगमम 5.0 का प्रथम समूह। - फोटो : अमर उजाला
दोनों क्षेत्रों के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंध इस यात्रा से मजबूत हुए हैं। यह आयोजन दोनों क्षेत्रों की समृद्ध परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक एकात्मता की यह अनुपम मिसाल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed