फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: महादेव की भक्ति में डूबे हेमंत सोरेन, काशी विश्वनाथ धाम में टेका मत्था, गलियों में भ्रमण कर उठाया आनंद

Sun, 14 Jul 2024 02:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jul 2024 02:08 PM IST
सार

महादेव की भक्ति में डूबे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचकर दर्शन- पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने गलियों का भी भ्रमण किया। 

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren offered prayers at Kashi Vishwanath Temple See latest photos
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : एक्स @HemantSorenJMM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा का विधिवत दर्शन- पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में सुकून है।  

Jharkhand CM Hemant Soren offered prayers at Kashi Vishwanath Temple See latest photos
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : एक्स @HemantSorenJMM
बाबा विश्वनाथ का दर्शन- पूजन करने के साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन- पूजन किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'बनारस की गलियों में दुनिया का सार' लिखा है। 
 
Jharkhand CM Hemant Soren offered prayers at Kashi Vishwanath Temple See latest photos
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : @HemantSorenJMM
एक और पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा 'आज वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ महादेव जी के दर्शन कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।
हर हर महादेव!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren offered prayers at Kashi Vishwanath Temple See latest photos
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : @HemantSorenJMM
बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीएम बनने के बाद बनारस पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को मां विंध्यवासिनी के मंदिर में दर्शन-पूजन किया। 
विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren offered prayers at Kashi Vishwanath Temple See latest photos
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : @HemantSorenJMM
इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन- पूजन किया। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू, विधायक अविनाश कुमार भी रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed