धड़क फिल्म से बॉलीवुड में अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर को लॉकडाउन में बनारस की याद सता रही है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोमवार की देर रात उन्होंने गंगा में नौकायन का स्लो मोशन में एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा है कि मिसिंग वाराणसी...।
लॉकडाउन में बनारस को मिस कर रहीं जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
जान्हवी की इस पोस्ट को छह लाख 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रहीं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर पिछले साल मार्च में अपने जन्मदिन से एक दिन पहले श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने आई थीं।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
इसके बाद वह ब्लू लस्सी की मशहूर दुकान पर भी गई थीं। दिसंबर 2019 में जाह्नवी छुट्टियां मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ फिर वाराणसी आई थीं। जान्हवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों रूही अफजाना, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और दोस्ताना 2 आदि को लेकर चर्चाओं में हैं।