फिल्म सुपर-30 की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर से वाराणसी में हैं। शुक्रवार की रात उन्होंने बीएचयू परिसर में शूटिंग की शुरुआत की। आज की शाम वो चर्चित कोचिंग सुपर-30 के 26 आईआईटी-जेईई पास आउट छात्रों को पार्टी देंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 7
varanasi
- फोटो : twitter
ऋतिक रोशन शुक्रवार की दोपहर वाराणसी पहुंचे और बाबतपुर एयरपोर्ट से निकलकर वह सीधे कैंटोमेंट स्थित एक होटल में पहुंचे। प्रशंसकों को जैसे ही सूचना मिली तो वह अपने फेवरेट सुपरस्टार की झलक पाने के लिए होटल भी पहुंचे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
3 of 7
super 30
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले फरवरी माह में ऋतिक रोशन वाराणसी पहुंचे थे। करीब एक सप्ताह के प्रवास के दौरान उन्होंने रामनगर किला सहित कई अन्य जगहों पर सुपर-30 की शूटिंग की थी। उन्होंने इस फिल्म को पोस्टर यहीं से लॉन्च किया था।
4 of 7
hrithik roshan
- फोटो : twitter
शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ऋतिक रोशन जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां मौजूद प्रशंसक उन्हें देखकर आश्चर्यचकित रह गए। जींस, लाल टीशर्ट और सफेद टोपी में एयरपोर्ट पर वो सुरक्षा घेरे में ही रहे। एयरपोर्ट से वे काले रंग की लैंड क्रूजर एसयूवी में बैठकर कैंटोमेंट स्थित होटल के लिए निकल गए। प्रशंसकों को जब पता चला तो वह अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने को उमड़ पड़े।
5 of 7
सुपर 30
- फोटो : SOCIAL MEDIA
होटल के बाहर काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ घंटों जमी रही, लेकिन ऋतिक अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकले। शनिवार की शाम को वो सुपर-30 के छात्रों के साथ जश्न मनाएंगे। इसमें ओनिर्जित गोस्वामी, सूरज कुमार, यश कुमार और सूर्यकांत दास आदि छात्र शामिल होंगे।