फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली: घर पहुंचे अपनों संग जमकर उड़ रहेंं अबीर और गुलाल, बिखरे खुशियों के रंग की देखें तस्वीरें

Mon, 29 Mar 2021 09:33 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 29 Mar 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Holi celebration today Abir and Gulal will fly in Varanasi
वाराणसी में होली का जश्न। - फोटो : SELF

आपसी मेल-मिलाप का पर्व होली सोमवार को काशी मनाया जा रहा है। रंगों की फुहार में झूम कर मस्ती हो रही। अपने-पराए के भाव से ऊपर उठकर हर कोई एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देे रहा है। खुशियों के रंग से सराबोर लोग किस्म-किस्म के व्यंजन, मिठाई आदि अपने परिचितों को परोस रहेे हैैं। इस खुशनुमा माहौल में प्रेम उमड़ने के साथ रंगों का यह त्योहार भव्यता के शिखर को छू रहा है। अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखें...।

Holi celebration today Abir and Gulal will fly in Varanasi
एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेलतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

होली का रंग गाढ़ा हो चुका है। बधाईयां भी बंटनी शुरू हो गई है। हाट बाजार से लेकर घरों में पकवान बनने शुरू हो गए हैं। खोवा और मेवा के मिश्रण से होली का प्रसिद्ध पकवान गुझिया तैयार है। शाम को होली पर घर आने वाले मेहमानों को गुझिया से मुंह मीठा कराया जाएगा। सुबह होते ही अबीर, गुलाल और रंगों की होली शुुरू हो गई। बच्चे, बुजुर्ग, जवान, महिलाएं सभी इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं।

Holi celebration today Abir and Gulal will fly in Varanasi
मिसेज इंडिया ईस्ट विजेता प्रज्ञा पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

मिसेज इंडिया ईस्ट की विजेता प्रज्ञा पांडेय का कहना है कि होली को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से बच्चों की पिचकारी से रंग बरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि होली पर आने वाले मेहमानों के लिए व्यंजन और तरह-तरह की मिठाई परोसी जाने की तैयारी है। इस खुशनुमा माहौल में सब एक साथ होंगे तो खूब हंसी ठिठोली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi celebration today Abir and Gulal will fly in Varanasi
वाराणसी में होली का जश्न। - फोटो : अमर उजाला

अपनों का साथ मिला तो त्योहार की खुशियां हुई दोगुनी
घर से दूर दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले भी होली की छुट्टी मनाने घर आ गए हैं। त्योहार पर अपनों का साथ मिला तो पर्व की खुशियां दोगुनी हो गईं। घर में सुबह से ही परिवार के लोगों के आने का सिलसिला जारी हो गया। लोग हंसी-ठिठोली के बीच पुरानी यादें ताजा करने में जुटे हैं। घरों में पकवान बनाने का दौर शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
Holi celebration today Abir and Gulal will fly in Varanasi
एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाते लोग। - फोटो : SELF

होली का रंग रविवार को ही बिखरना शुरू हो गया। बच्चे आते-जाते लोगों पर पिचकारी से रंगों के फुहार बरसाए जा रहे हैं। गली-मोहल्लों से लेकर नुक्कड़, बाजार तक सामाजिक समरसता का माहौल देखते ही बन रहा है। रंगों से भरे गुब्बारे हर किसी को रंगों से सराबोर कर रहे हैं। मोहल्लों की गलियों और घरों के छतों, घाटों पर बच्चे रंग खेलते हुए नजर आने लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed