होली का उमंग उस वक्त दोगुना हो जाता है जब पिया संग रंगों की बौछार हो। सोमवार को होली है। रंगों की फुहार में झूम कर मस्ती होगी। अपने-पराए के भाव से ऊपर उठकर हर कोई एक दूसरे को गले मिलेगा। यह मधुरिम बेला सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। खुशियों के रंग से सराबोर लोग किस्म-किस्म के व्यंजन, मिठाई आदि अपने परिचितों को परोसेंगे। इस खुशनुमा माहौल में प्रेम उमड़ने के साथ रंगों का यह त्योहार भव्यता के शिखर को छूएगा।
तस्वीरें: पिया संग होली की मस्ती से सराबोर होंगी नवविवाहिताएं, पहली होली पर सबको रंगने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के साथ मनाऊंगी होली
इंदिरानगर निवासी प्रिया चौधरी व शुभेंद्रु की शादी के बाद यह पहली होली है, इसके लिए दोनों उत्साहित हैं। प्रिया कहती हैं, होली मेरा बचपन से पसंदीदा पर्व है, अब ससुराल में यह मेरी पहली होली है तो इसे खास और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ सकती हूं। परिवार के बड़े-बजुर्गों के साथ-साथ पति को भी खूब रंग लागाऊंगी।
पति को रंगों से करूंगी सराबोर
सिगरा निवासी अर्चना गुप्ता व विकास की शादी दिसंबर में हुई थी, उनकी शादी को अभी तीन महीने ही हुए हैं और शादी के बाद यह उनका पहला बड़ा त्योहार है। अर्चना बताती हैं कि विकास के साथ यह पहली होली होगी, उनको रंगों से सराबोर करने का इरादा है। ससुराल वालों का होली पर मुंह मीठा कराने के लिए मेवे की बर्फी भी बनाई है।
ससुराल की पहली होगी बनेगी यादगार
चेतगंज निवासी सोनाली व राहुल की शादी पिछले साल 25 मई को हुई है। पति पत्नी दोनों ने शादी के बाद पहली होली को यादगार बनाने के लिए तैयारियां की हैं। राहुल ने होली के लिए घर पर ठंडाई बनाने की पूरी तैयारी की है। वहीं सोनाली ने ससुराल वालों के पसंद के पकवानों के साथ होली पर सभी के प्रिय दही बड़े भी बनाए हैं।
अपार्टमेंट में भी बिखरी होली की खुशियां
घर-मोहल्ले से लेकर शहर के विभिन्न अपार्टमेंट में भी होली की खुशियां रविवार से ही छाई रहीं। लहरतारा स्थित महावीर हाइट्स, सिगरा स्थित आशियाना अपार्टमेंट, सुंदरपुर स्थित रुद्रा में भी होलिका दहन के साथ होली के सांस्कृतिक आयोजन हुए। लहरतारा स्थित महावीर हाइट्स के संजू जायसवाल ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाले परिवारों ने रविवार को एक साथ मिलकर होलिका दहन में शामिल होंगे। मंगलवार को सोसाइटी क्लब हाउस के पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।