फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ मनाने की तैयारी, बाजार भी सजे और प्रशासन भी सतर्क

Tue, 13 Aug 2019 08:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Aug 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
high alert on raksha bandhan and independence day 15 august in varanasi
15 अगस्त को रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन मनाया जाना है। पूरा देश इन दोनों पर्वों की तैयारी में जुट गया है। राखी के लिए बाजार सज चुके हैं। दुकानों पर राखियों, तिलक के पैकेट और सोने की शॉपिंग की जा रही है। तो वहीं बाजारों को तिरंगा के रंगो में सजाया गया है। बाजारों में राखियां भी तिरंगा झंडा के रंगों भी आ रही हैं। इसके साथ प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हो गए हैं। देखें की आगे की स्लाइड्स में...

high alert on raksha bandhan and independence day 15 august in varanasi

भाई-बहन के प्यार और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के लिए बाजार सज चुके हैं। 15 अगस्त को बहनें भाई की कलाई पर प्यार का धागा बांधेगी। शहर में सिगरा, लक्सा, गुरूबाग, अर्दली बाजार, महमूरगंज, लंका, दुर्गाकुंड स्थित कई अन्य बाजारों में राखी की खरीदारी हो रही है। दुकानों पर बच्चों के लिए स्पेशली एलईडी राखी, लाइट एंड साउंड की चाइनीज राखी, पोकेमोन गो, वहीं भाई-भाभी के लिए मैचिंग राखी के साथ चांदी और अमेरिकन डायमंड वाली खास राखियां मौजूद हैं।

high alert on raksha bandhan and independence day 15 august in varanasi

मोटू-पतलू, पोकेमॉन राखी- इस बार बाजार में कार्टून थीम पर राखी धूम मचा रही है। बच्चों के लिए इनकी खरीदारी हो रही है। कोरियर और डाक से भेजने के लिए भी मोटू-पतलू की राखी खरीदी जा रही है। कार्टून की राखियों में इस बार हन्ना मोटाना, डोनाल्ड डक, डिजनी लैंड, एंग्री बर्ड आदि की जा रही हैं। जिनकी कीमत 20 से लेकर 100 रुपये तक है। सच्चे चंदन, कलावे की राखी- बाजार में रेशम धागा और डिजायनर बीड्स की राखियों केअलावा चंदन, फ्लोरल के सुगंध वाली सच्चे कलावे की राखियां भी हैं। राखी विक्रेता सचिन बताते हैं कि लोग मंदिर में चढ़ाने के लिए खास कलावा की राखी मांगते हैं। उनके लिए इस बार यह राखी लाई गई है। वहीं कई महिलाएं रूद्राक्ष की भी राखियों की मांग कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
high alert on raksha bandhan and independence day 15 august in varanasi

15 अगस्त के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जिला पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में प्रवेश करने वाहनों की तलाशी लेने को कहा गया है। साथ ही गंगा घाटों सहित अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
high alert on raksha bandhan and independence day 15 august in varanasi

स्वतंत्रता दिवस और जम्मू-कश्मीर के मौजूदा घटनाक्रम के मद्देनजर पुलिस को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने आगाह किया है। इसके मद्देनजर पुलिस को गंगा घाटों, होटलों, लॉजों, गेस्ट हाउसों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मॉल सहित भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर औचक निरीक्षण कर तलाशी लेने और संदिग्धों से पूछताछ के लिए कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed