फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी सर्वे की दूसरी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानें विशेष अधिवक्ता आयुक्त ने कोर्ट में क्या बताया

Fri, 20 May 2022 09:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 May 2022 09:37 AM IST
विज्ञापन
Gyanvapi masjid Case Big disclosure in second report of Gyanvapi survey know what special advocate commissioner told in court
ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में हुए सर्वे के दौरान तहखाने की दीवार हटाने और वजूखाने की मछलियों के प्रकरण समेत अन्य मामलों अब 23 मई को सुनवाई होगी। वहीं गुरुवार को अदालत में दाखिल सर्वे रिपोर्ट पर भी 23 मई को ही सुनवाई होगी। सर्वे की दूसरी रिपोर्ट कोर्ट में पेश होने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। मस्जिद में सनातन धर्म से जुड़े चिह्न मौजूद हैं।



ज्ञानवापी मस्जिद में 14 से 16 मई तक विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह के नेतृत्व में हुई कमीशन की कार्यवाही की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वजूखाने में मिली आकृति शिवलिंग जैसी है। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन व अन्य विग्रहों के सरंक्षण की मांग मामले में अब तक दो सर्वे रिपोर्ट अदालत में सौंपी जा चुकी है।

दोनों ही रिपोर्ट में हिंदू धर्म से जुड़े निशानों का जिक्र है। अजय कुमार मिश्र की तरह विशाल सिंह की रिपोर्ट में भी मस्जिद परिसर में हिंदु आस्था से जुड़े कई निशान मिलने की बात कही गई है। तत्कालीन अधिवक्ता आयुक्त और विशेष अधिवक्ता आयुक्त की रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष भी सामने आ गया है और उसने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। 

Gyanvapi masjid Case Big disclosure in second report of Gyanvapi survey know what special advocate commissioner told in court
ज्ञानवापी - फोटो : self

सर्वे की दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्जिद के अंदर गुंबद और दीवारों के साथ ही कई जगहों पर स्वास्तिक, डमरू, हाथी के सूंड, पान, घंटियां सहित देवी-देवताओं के प्रतीक मौजूद हैं। कमीशन की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि मुस्लिम पक्ष जिसे फव्वारा कह रहा है उसमें पाइप डालने की कोई जगह तक नहीं है। 

Gyanvapi masjid Case Big disclosure in second report of Gyanvapi survey know what special advocate commissioner told in court
वाराणसी अदालत परिसर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

कमीशन की कार्यवाही के दौरान मौके पर फव्वारा भी नहीं चलाया जा सका था। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दाखिल आठ पेज की रिपोर्ट में तहखाने के ऊपर पड़े मलबे के पत्थरों पर प्राचीन भारतीय मंदिर शैली जैसी कलाकृति का दावा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gyanvapi masjid Case Big disclosure in second report of Gyanvapi survey know what special advocate commissioner told in court
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

बताया गया है कि मस्जिद के मुख्य गुंबद के नीचे दक्षिणी खंभे पर स्वास्तिक का चिन्ह मौजूद है। मस्जिद के प्रथम गेट के पास तीन डमरू के चिन्ह मिले हैं। सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि मस्जिद परिसर के उत्तर-पश्चिम दिशा में 15 फीट लंबा और 15 फीट चौड़े तहखाने के ऊपर पड़े मलबे के पत्थरों पर मंदिर जैसी कलाकृति है। 

विज्ञापन
Gyanvapi masjid Case Big disclosure in second report of Gyanvapi survey know what special advocate commissioner told in court
ज्ञानवापी परिसर सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा अर्चना और अन्य विग्रहों के संरक्षण की मांग पर छह और सात मई को हुई कमीशन की कार्यवाही की रिपोर्ट बुधवार को तत्कालीन अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दाखिल की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed