फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लांगेस्ट ड्राइंग कैरिकेचर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने उतरा गाजीपुर का लाल

Fri, 10 Nov 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 10 Nov 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
ghazipur son hari om start world longest drawing caricature in varanasi
hari om - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर के एक लाल ने लांगेस्ट मैराथन ड्राइंग कैरिकेचर में विश्व रिकॉर्ड बनाने की ठानी है। बुधवार की शाम पांच बजे उसने वाराणस़ी के क्वींस कॉलेज में अपने अभियान की शुरूआत कर दी है। 61 घंटे 55 मिनट तक लगातार कैरिकेचर बनाने का विश्व रिकॉर्ड कनाडा के रोनाल्ड फ्रांसिस हैबरलिंग के नाम दर्ज है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
ghazipur son hari om start world longest drawing caricature in varanasi
hari om - फोटो : अमर उजाला
इस रिकॉर्ड को तोड़ कर लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज कराना उसका लक्ष्य है। गाजीपुर के हरिओम के मैराथन अभियान की निगरानी के लिए वाराणसी जिला प्रशासन ने 62 अधिकारियों और शिक्षकों की टीम बनाई है। टीम के सदस्य चार-चार घंटे तक ड्यूटी देंगे। साथ ही सारी गतिविधि की रिकार्डिंग के लिए दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
 
ghazipur son hari om start world longest drawing caricature in varanasi
hari om - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर के देवकली गांव का रहने वाला हरिओम कुमार सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय में 12वीं का छात्र है। इसके पहले हरिओम ने 14 वर्ष की अवस्था में 24 घंटे में 261 पोट्रेट बनाकर लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। उसके पिता रमेश सिंह ने बताया कि हरिओम कला के क्षेत्र में बचपन से रुचि रखता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghazipur son hari om start world longest drawing caricature in varanasi
hari om - फोटो : अमर उजाला
हरिओम को स्पाट पेंटिंग में राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। हरिओम ने बताया कि हर किसी को देश का गौरव को बढ़ाने के लिए कुछ खास करना चाहिए। इस दौरान गंगा महासभा के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय, एसपी ग्रामीण अमित कुमार आदि ने हरिओम का उत्साहवर्धन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed