गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के देवचंदपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी। जबकि पंप पर तैनात गार्ड गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। देखें अगली स्लाइड्स...।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल गार्ड को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया। उधर हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। मौके का निरीक्षण किया और पांच टीमें जांच के लिए गठित कर दीं। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
3 of 6
पेट्रोल पंप पर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ टीएन(51) पेट्रोल पंप के मालिक के साथ बैठे हुए थे। इस बीच दो बाइक से पांच लोग वहां पहुंचे। पेट्रोल लेने के बाद कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने फायर झोंक दिया। यह देख त्रिभुवन सिंह ने भी अपने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। तभी त्रिभुवन सिंह को गोली लग गई और पेट्रोल पंप पर तैनात शिव मूरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए वाराणसी भेजा, जहां इलाज के दौरान त्रिभुवन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल पेट्रोल पंप के गार्ड की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उधर सूचना के बाद एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी मौके पर पहुंच गए। पंप के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ मातहतों को निर्देश भी दिया। साथ ही परिजनों की तहरीर पर गांव के ही कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी समेत पांच के खिलाफ सैदपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाश पूर्व विधायक हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर है।