फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, घाटों का संपर्क टूटा, शवदाह की मुश्किलें बढ़ीं

Mon, 19 Sep 2022 10:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Sep 2022 10:06 AM IST
सार

Varanasi News: 19 दिनों तक शांत रहने के बाद गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव शुरू हो गया है। रविवार की देर शाम तक गंगा के बढ़ाव की रफ्तार आठ सेंटीमीटर प्रतिघंटे जबकि सोमवार सुबह रफ्तार पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे है। 

विज्ञापन
ganga water level started rising again in Varanasi ghats lost contact problems of cremation increased
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

19 दिनों तक शांत रहने के बाद गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव शुरू हो गया है। रविवार की देर शाम तक गंगा के बढ़ाव की रफ्तार 8 सेंटीमीटर प्रतिघंटे जबकि सोमवार सुबह रफ्तार पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे है। गंगा के बढ़ाव के कारण घाटों का आपसी संपर्क फिर से टूट गया है। वहीं गंगा तट और घाट किनारे रहने वालों की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं। बात करें आंकड़ों की तो 20 घंटे में गंगा का जलस्तर तीन फीट से ऊपर बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर में अभी वृद्धि के संकेत हैं। सोमवार सुबह आठ बजे जलस्तर 65.20 मीटर पहुंच गया।

पहाड़ और मैदानी इलाकों में हो रही बरसात के कारण चंबल, यमुना और घाघरा नदियां उफान पर हैं। सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रयागराज से बलिया तक गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण रविवार को गंगा घाट की कई सीढ़ियां डूब गईं। इसके साथ ही मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह  की परेशानियां फिर से बढ़ गई हैं।

ganga water level started rising again in Varanasi ghats lost contact problems of cremation increased
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की मध्य रात्रि से गंगा में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हुआ था। शनिवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 63.64 मीटर था, जबकि रविवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 63.74 मीटर पहुंच गया। बढ़ाव की रफ्तार शाम छह बजे आठ सेंटीमीटर प्रतिघंटे हो गई। जलस्तर 64.31 मीटर और रात आठ बजे 64.47 मीटर तक पहुंच गया। सोमवार सुबह  जलस्तर 65.20 मीटर पहुंच गया।

ganga water level started rising again in Varanasi ghats lost contact problems of cremation increased
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण रविवार को गंगा घाट की कई सीढ़ियां डूब गईं। दशाश्वमेध से शीतला घाट की ओर जाने वाला रास्ता पानी में डूब गया है। लाली घाट और हरिश्चंद्र घाट के बीच का मार्ग भी पानी के कारण बंद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ganga water level started rising again in Varanasi ghats lost contact problems of cremation increased
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

 हरिश्चंद्र घाट पर पानी चरण पादुका स्थल के आगे तक आ चुका था, जबकि बाबा मशाननाथ का आधा मंदिर अब भी जलमग्न है। इसके साथ ही मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह  की परेशानियां फिर से बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
ganga water level started rising again in Varanasi ghats lost contact problems of cremation increased
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ के बाद गंगा घाटों की साफ-सफाई के बाद वाराणसी में गंगा फिर से उफान पर आ गईं हैं। गंगा पर आधारित जनजीवन फिर से प्रभावित होने लगा है।  बाढ़ के बाद दुश्वारियां कम नहीं हुईं थीं कि गंगा का पानी फिर बढ़ने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed