फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सामने आए सच से पुलिस भी हैरान

Fri, 17 May 2019 12:09 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 May 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Event Firm Female Employee Shilpa murder case big revealing Varanasi police
नई दिल्ली की केएस इवेंट्स फर्म की कर्मचारी शिल्पा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस अधिकारी हैरान हैं। पुलिस को पता लगा कि इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में देह व्यापार जैसे अवैध काम किए जाते थे। आपको बता दें कि नई दिल्ली की केएस इवेंट्स फर्म की कर्मचारी शिल्पा की हत्या की आरोपी उसकी सहकर्मी हेमलता उर्फ प्रिया उर्फ पूजा और उसके तथाकथित पति नसीम अहमद को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। 
Event Firm Female Employee Shilpa murder case big revealing Varanasi police
पकड़े गए हत्यारोपी
दोनों मूल रूप से हापुड़ जिले के कल्लूगढ़ी और कुटी गांव के हैं। मौजूदा समय में दोनों पश्चिमी दिल्ली के नागलोई थाना क्षेत्र में रहते थे। दोनों के पास से पुलिस ने शिल्पा के पर्स से लूटा गया 53300 रुपये और दो मोबाइल बरामद किया है। नई दिल्ली के रोहिणी स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली शिल्पा की जगतगंज स्थित होटल डे विला इन के कमरा नंबर 102 में 13 अप्रैल की सुबह गला दबा कर हत्या कर दी गई थी। 
Event Firm Female Employee Shilpa murder case big revealing Varanasi police
होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आखिरी बार शिल्पा के कमरे में नसीम और हेमलता को जाते हुए देखा गया था। वारदात के बाद नसीम और हेमलता होटल छोड़ कर भाग निकले थे। हरियाणा के सोनीपत के थाना सदर के तिहाड़ खुर्द की मूल निवासी और नई दिल्ली के रोहिणी स्थित अपार्टमेंट में रहने वाली शिल्पा इवेंट मैनेजमेंट फर्म केएस इवेंट्स की ओर से आठ मई को शहर आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Event Firm Female Employee Shilpa murder case big revealing Varanasi police
उसे 14 मई को होटल रेडिसन और 15 मई को बाबतपुर एयरपोर्ट के समीप एक लॉन में इवेंट में शामिल होना था। शिल्पा और हेमलता ने साथी कर्मचारी पंकज की मदद से होटल डे विला इन में कमरा नंबर 102 लिया। सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने बताया कि ढाई लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में हेमलता ने नसीम के साथ शिल्पा की हत्या की। दोनों आरोपियों को इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

होटल प्रबंधन, सहकर्मी और फर्म मालिक पर होगी कार्रवाई

Event Firm Female Employee Shilpa murder case big revealing Varanasi police
सीओ चेतगंज ने बताया कि शिल्पा की हत्या की तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता लगा कि इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में देह व्यापार जैसे अवैध काम किए जाते थे। इसमें शिल्पा की फर्म के मालिक, होटल डे विला इन प्रबंधन और उसके सहकर्मी पंकज की मिलीभगत थी। हेमलता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर होटल प्रबंधन, फर्म के मालिक और उसके सहकर्मी पंकज के खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed