ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह दरगाह व मस्जिदों में नमाज पढ़ने के साथ अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी गई। वाराणसी, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर समेत पूर्वांचल भर में प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ लगी रही। लोगों ने नमाज अदा करने के साथ ही एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों पर पुलिस प्रशासन की टीमें मौजूद हैं।तस्वीरों में देखें शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का त्योहार...
Eid-Ul-Adha 2024 Photos: धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का त्योहार, नमाज अदा कर लोग एक दूसरे को दे रहे बधाई
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 17 Jun 2024 09:31 AM IST
सार
Eid-Ul-Adha 2024 Photos: ईद-उल-अजहा का त्योहार वाराणसी समेत आसपास के जिलों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ मस्जिदों- ईदगाहों में जुटी है। सभी नमाज अदा कर रहे हैं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन