फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा: वाराणसी में महिलाएं शव लेकर पहुंची श्मशान घाट, दी मुखाग्नि

Mon, 30 Aug 2021 01:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Aug 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
Daughters gave shoulder to father bier on funeral: Woman reached cremation ground in Varanasi with dead body
बेटियों ने पिता की अर्धी को दिया कंधा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में एक ऐसा नजारा सामने आया, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। सामाजिक कुरीतियों का त्याग करते हुए बेटियों ने रविवार को परिवार की महिलाओं के साथ पिता की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया। इसके बाद मुखाग्नि दी। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग बेटियों द्वारा उठाए गए इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।



जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर गांव के हरिचरण पटेल(80) का शनिवार की रात देहांत हो गया था। उनका एक पुत्र भागीरथी पटेल था। पिता की मौत की खबर उसने अपनी बहन प्रेमा देवी और हीरामनी देवी को दी। थोड़ी ही देर में दोनों बहनें आ गईं। उन्होंने बताया कि उनके पिता के नेत्र दान करने का संकल्प लिया। परिजनों ने उनकी इच्छा पूरी करने के लिए वाराणसी आई बैंक सोसाइटी को सूचना दी। एक घंटे में डॉ. अजय मौर्या आए और कुशलता पूर्वक दोनों नेत्र निकाले गए। देखें अगली स्लाइड्स...

Daughters gave shoulder to father bier on funeral: Woman reached cremation ground in Varanasi with dead body

अब दाह संस्कार की बात आई तो दोनों बेटियों ने महिलाओं के कंधे पर अर्थी को श्मशान घाट पहुंचाने और खुद मुखाग्नि देने का प्रस्ताव रखा। बेटियों ने कहा कि उनके दादा कॉमरेड अयोध्या पटेल ने इन कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके पिता की भी यही इच्छा थी।

Daughters gave shoulder to father bier on funeral: Woman reached cremation ground in Varanasi with dead body

इस पर बेटा भागीरथी ने समाज से अनुमति मांगी। वहां मौजू ग्राम प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष बालकिशुन पटेल व पूर्व ग्राम प्रधान देवराज पटेल ने ऐसा करने के लिए हां कर दी। तय यह हुआ कि परिजन कफन के स्थान पर मदद में पैसे देंगे, जिससे लकड़ी खरीदने में सहायता मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughters gave shoulder to father bier on funeral: Woman reached cremation ground in Varanasi with dead body

रविवार की सबेरे बेटियों ने परिवार की महदेई, सुधा, सहदेई, मंशा, देसी, लल्ली, रेखा, सुनीता, अमरावती आदि महिलाओं के सहयोग से अर्थी को कंधे पर उठाया और आग चल दीं।

विज्ञापन
Daughters gave shoulder to father bier on funeral: Woman reached cremation ground in Varanasi with dead body

सभी महिलाएं पांच किलोमीटर दूर सरायमोहाना स्थित गंगा नदी के किनारे श्मशान पर पहुंचीं और चिता लगाई। इसके बाद मुखाग्नि भी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed