{"_id":"5abdd62a4f1c1bce618b4668","slug":"criminals-wrote-a-letter-to-judge-his-security","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफ इतना कि जेल में बंद खूंखार अपराधी भी कांपे, बोले- जज साहेब बचा लो, नहीं तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ इतना कि जेल में बंद खूंखार अपराधी भी कांपे, बोले- जज साहेब बचा लो, नहीं तो...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल की विभिन्न जेलों में बंद खूंखार अपराधियों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री और जिला जज को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इनके घर वालों की तरफ से भी पत्र भेजा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
demo pic
प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर से भयभीत पूर्वांचल की विभिन्न जेलों में बंद 18 अपराधियों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री और जिला जज को पत्र भेजा है। इस पर संबंधित जिले की पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।
demo pic
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक जिन अपराधियों की तरफ से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है उनमें वैभव यादव (शूटर), कृष्णा विश्वकर्मा (शूटर), धर्मेंद्र पासी (इनामी बदमाश) और भूषण समेत 12 बदमाश आजमगढ़ जेल में बंद हैं। अमरजीत यादव (50 हजार का इनामी) और विपुल सिंह (शूटर) जौनपुर जेल में हैं। ध्रुव कुमार सिंह कुंटू (घोषित माफि या, सीपू सिंह हत्या का प्रमुख आरोपी) बरेली जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
crime
सचिन पांडेय (गैंगेस्टर) रामपुर जेल में है। दिनेश यादव उर्फ अमरेज (गैंगेस्टर) सीतापुर और बाले यादव (शूटर) देवरिया जेल में बंद है। जौनपुर जेल में बंद शूटर विपुल सिंह सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पारिवारिक ज्योतिष गुरु जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के रहने वाले रमेश तिवारी की हत्या का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
demo pic
उसका आरोप है कि उसे जनवरी में आजमगढ़ न्यायालय में पेशी के बाद जौनपुर जेल जाया जा रहा था। रास्ते में बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में पुलिस ने गाड़ी रोककर उसे धमकाया। ऐसे में पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। उसने मानवाधिकार, मुख्यमंत्री मांग की है कि पेशी पर ले जाते समय लघुशंका कराने की व्यवस्था हो या फिर किसी थाने के शौचालय में ले जाया जाए।