फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में पेट्रोल पंप पर लगी आग, भागे कर्मचारी, DM ने संभाला मोर्चा

Mon, 26 Jun 2017 05:53 PM IST
amarujala.com, written by अजीत कुमार सिंह
amarujala.com, written by अजीत कुमार सिंह Updated Mon, 26 Jun 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Fire at the petrol pump, runaway staff, DM has handled
varanasi dm Yogeshwar Ram Mishra - फोटो : अमर उजाला

ईद पर शबाना को ईदी का तोहफा देकर चर्चा में आए बनारस के डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने अब एक और शानदार काम किया है जिससे उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

Varanasi Fire at the petrol pump, runaway staff, DM has handled
varanasi dm Yogeshwar Ram Mishra - फोटो : अमर उजाला

लहुराबीर स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार को सुबह पेट्रोल भरवाते समय बाइक में अचानक आग लग गई जिससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बन गई। ऐसे वहां से गुजर रहे जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने स्वयं मोर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया गया।  हुआ यूं कि सोमवार को प्रातः लहुराबीर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय अचानक एक बाइक आग के गोले में तब्दील हो गया।

Varanasi Fire at the petrol pump, runaway staff, DM has handled
varanasi dm Yogeshwar Ram Mishra - फोटो : अमर उजाला
जिससे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहे अन्य लोगों एवं पंप कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गया। लोग आग को बुझाने की बजाए, अपनी-अपनी बाइक छोड़ जान बचा भाग खड़े हुए। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। तभी कबीरचौरा स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने जा रहे उधर से गुजरते जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र की नजर जैसे ही पेट्रोल पंप की ओर से भाग रहे लोगों एवं पेट्रोल पंप पर आग का गोला बनी बाइक पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Fire at the petrol pump, runaway staff, DM has handled
varanasi dm Yogeshwar Ram Mishra - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने झट अपनी गाड़ी रुकवा पंप की ओर दौड़े। उन्होंने अपने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से स्वयं आग की गोले में तब्दील बाइक को बांस के सहारे पेट्रोल पंप से धकेलकर सड़क पर किया तथा पेट्रोल पंप पर लगे अग्निशमन यंत्र से बाइक में लगी आग को बुझवाया। लोग सड़क पर दूर-दूर खड़े होकर तमाशाई बने रहे और जिलाधिकारी आग को बुझवाते रहे। आग पर काबू पाने पर जिलाधिकारी सहित लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Varanasi Fire at the petrol pump, runaway staff, DM has handled
varanasi dm Yogeshwar Ram Mishra - फोटो : अमर उजाला
घटना से सहमे आसपास के लोगों में जोरदार चर्चा रहा कि यदि जिलाधिकारी मौके पर न पहुंचे होते, तो निश्चित रूप से पेट्रोल पंप सहित आसपास का क्षेत्र लाक्षागृह अवश्य बन गया होता। क्योंकि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से भरा टैंकर भी मौजूद रहा और यदि पेट्रोल पंप एवं पेट्रोल पंप पर मौजूद टैंकर आग की चपेट में आता, तो निश्चित रुप से वाराणसी में आगजनी से होने वाला यह बहुत बड़ा हादसा होता। किंतु जिलाधिकारी की तत्परता एवं उनकी सूझ-बूझ ने शहर को बहुत बड़ी आगजनी की घटना से बचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी के इस कार्य की प्रशंसा भी कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed