{"_id":"59509f1a4f1c1b78348b4787","slug":"medical-store-owner-dies-due-to-heart-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर का शटर गिराकर तानी रिवाल्वर, संचालक के मरने पर भागे आरोपी, कैमरे में कैद पूरी घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर का शटर गिराकर तानी रिवाल्वर, संचालक के मरने पर भागे आरोपी, कैमरे में कैद पूरी घटना
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Jun 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
एसोसिएशन वालों की दबंगई से परेशान मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
दवा व्यापार एसोसिएशन के लिए चार लाख रुपये देने पर एक मेडिकल स्टोर संचालक को इस कदर सताया गया कि उसने दम ही तोड़ दिया। ये समसनीखेज मामला यूपी के कानपुर शहर का है। जहां एसोसिएशन के दबंगों मेडिकल स्टोर का शटर गिराकर संचालक को इतना सताया कि उसकी हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई। ये पूरी घटना मीडिया के कैमरे में कैद हो गई।
Trending Videos
मेडिकल स्टोर संचालक को धमकाते एसोसिएशन वाले
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
कानपुर के विजयनगर में मनजीत मेडिकल स्टोर में आरोपियों ने एक घंटे से भी ज्यादा समय तक संचालक को सताया। आस-पास के लोगों ने बताया कि कारों से आए तमाम लोगों ने शटर अंदर से बंद कर लिया। एक-दो बार गाली-गलौज की तेज-तेज आवाजें भी आईं।
मेडिकल स्टोर पहुंचे एसोसिएशन के लोग
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
मनजीत मेडिकल स्टोर में बातचीत के दौरान कुमार मेडिकल स्टोर संचालक शम्मी के अलावा द फुटकर दवा व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय मेहरोत्रा, द फुटकर दवा व्यापार मंडल के महामंत्री प्रवीण वाजपेयी, मेडिकल स्टोर संचालक आलोक शर्मा आदि भी मौजूद थे। बेटे का आरोप है कि मनजीत ने उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन शम्मी गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि मेडिकल स्टोर का शटर गिराकर हमलावरों ने मंजीत को रिवाल्वर दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्ट अटैक से हो गई मंजीत मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
हमलावर उन पर दवा व्यापार एसोसिएशन के लिए चार लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। मंजीत हार्ट पेशेंट थे। उनकी तबियत बिगड़ने लगी, बेहोश होने लगे। इधर, मंजीत का बेटा जसविंदर भी दुकान पर पहुंच गया। उसने भी शम्मी को समझाया लेकिन शम्मी और उसके साथी कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। तब तक मंजीत को दिल का दौरा पड़ गया, इसके बाद भी शम्मी और उसके साथी हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से हो गई मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
बेटे जसविंदर का आरोप है कि उन्होंने पिता की तबियत खराब होने का हवाला दिया तो शम्मी यह कहने लगा कि पहले चोरी की दवा खरीदता है, अब नाटक कर रहा है। मनजीत के बेहोश होने पर सभी लोग उन्हें सामने के अस्पताल ले गए, वहां से जवाब दे दिया गया तो कार्डियोलाजी ले गए, वहां मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद हमलावर कार से भाग गए। बेटे जसविंदर ने चोरी की दवा खरीदने के आरोप से इनकार किया है। उसका कहना है कि कुमार मेडिकल स्टोर का कर्मचारी यह कहकर दवा दे गया था कि यह मरीज की है।