फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने खोया आपा, पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग

Sat, 16 Sep 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 16 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
outrage in mau after truck accident student killed
mau - फोटो : अमर उजाला
ट्रक की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। वहां से गुजर रहे कई वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो माहौल और भी अराजक हो गया। घटना यूपी के मऊ जिले की है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
outrage in mau after truck accident student killed
mau - फोटो : अमर उजाला
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टाउन इंटर कालेज के समीप शनिवार की सुबह 10 बजे स्कूल से लौट रहे साइकिल सवार छात्र की केला लदे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक से आटो को भी टक्कर लग गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। इससे नाराज छात्रों ने चालक और खलासी की पिटाई करने के बाद ट्रक में आग लगाकर सड़क जाम कर दी। 
outrage in mau after truck accident student killed
mau - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की। इससे गुस्साए छात्रों ने दो रोडवेज बस और एक अन्य ट्रक में आग लगा दी। पथराव कर एक अन्य रोडवेज बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रों ने पत्रकारों को भी निशाना बनाया। घटना में चिरैयाकोट थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस कर्मी और दो पत्रकार घायल हो गए। किसी तरह पुलिस ने शव कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
outrage in mau after truck accident student killed
mau - फोटो : अमर उजाला
हलीमाबाद स्थित एक निजी इंटर कॉलेज से  12वीं का  छात्र अपने दोस्तों के साथ क्लास कर वापस वापस लौट रहा था। तभी टाउन इंटर कॉलेज के सामने पीछे से एक टेंपो आकर अचानक उनके सामने रुक गया। इससे दोनों छात्र गिर गए। तभी पीछे से केला लदा ट्रक आ गया और इसकी चपेट में आने से 12वीं के छात्र पुष्पांकर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। 
विज्ञापन
outrage in mau after truck accident student killed
mau - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद ट्रक टेंपो को घसीटते हुए भागने लगा। इससे टेंपो सवार छह लोगों को चोटें आईं। इससे गुस्साए छात्रों ने ट्रक चालक और खलासी की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच पुलिस पहुंच गई और दोनों को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद छात्रों ने सड़क जाम कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed