फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के लिए लड़की देखने गया था लड़का, पसंद आ गई चचेरी बहन, फिर...

Sun, 02 Jul 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur Boy went to see the girl for the wedding, liked the cousin, then ...
marriage

शादियों में इन दिनों कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। ताजा वाकया यूपी के जौनपुर जिले का है। यहां एक लड़का, शादी के लिए लड़की देखने गया था लेकिन पसंद दूसरी आ गई। इसके बाद जो हुआ वो पूछिए ही मत...

Jaunpur Boy went to see the girl for the wedding, liked the cousin, then ...
marriage

जफराबाद कस्बे से सटे एक गांव के परिवार में काफी चहल पहल थी। हर आदमी व्यस्त था। और होता भी क्यों नहीं शादी के लिए लड़की देखने लड़का जो आ रहा था। मेहमानों के स्वागत के लिए लड़की के यहां मिठाई और तरह-तरह के व्यंजन बनाए जा रहे थे।

Jaunpur Boy went to see the girl for the wedding, liked the cousin, then ...
marriage logo

गुरुवार को दुल्हन पसंद करने के लिए तय समय पर लड़के वाले जफराबाद से आए थे। लड़की वालों को एक नजर में लड़की पसन्द आ गई। उन्होंने अपनी तरफ से रिश्ता तय करने का वादा भी कर दिया। लेकिन इस विवाह में अगुआ ने सारे बने बनाए पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaunpur Boy went to see the girl for the wedding, liked the cousin, then ...
marriage

अगुआ दूल्हे के छोटे भाई के लिये पास ही में स्थित लड़की के चाचा के घर, यानी चचेरी बहन, से रिश्ते की बात करने पहुंच गए। बस यहीं बात बिगड़ गई। दूल्हे को चचेरी बहन पंसद आ गई। हालांकि गुरुवार को लड़के वाले बिना कुछ स्पष्ट किए वापस चले गए।

विज्ञापन
Jaunpur Boy went to see the girl for the wedding, liked the cousin, then ...
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बाद में शुक्रवार को लड़के वालों ने पहले रिश्ते को कैसिंल करते हुए चचेरी बहन से रिश्ता तय होने का संदेश भेजा तो बात बिगड़ गई। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए लड़की पक्ष के दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच में कहासुनी सुनी हो गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed