फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहेज के लिए पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार

Tue, 20 Mar 2018 10:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 20 Mar 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
husband crosses all limits of harassment for dowry
harassment
दहेज के लिए एक पति ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी को मारने-पीटने के साथ नाखुन से शरीर के अंगो को नोच डाला। इससे भी मन नहीं भरा तो उसने पत्नी के बाल भी काट दिए और कमरे में बंद कर दिया। पति के इस हैवानियत से विवाहिता गंभीर रूप से घायल है। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर सोमवार को पुलिस के पास पहुंची। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...

 
husband crosses all limits of harassment for dowry
harassment

घटना यूपी के गाजीपुर जिले के अलावलपुर गांव की है। पत्नी ने एसपी सोमेन वर्मा से आपबीती सुनाई और पति की क्रूरता के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला को पीड़िता का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। 
husband crosses all limits of harassment for dowry
प्रतीकात्मक तस्वीर
जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लल्लन शर्मा की पुत्री सविता शर्मा (30) की शादी बीते 28 मई वर्ष 2013 में बरेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी अरविंद शर्मा से हुई थी। दोनों की तीन साल की बेटी काजल भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वालों द्वारा दहेज में सोने की चेन और बाइक की मांग को लेकर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband crosses all limits of harassment for dowry
dowry murder
कई बार पंचायत हुई, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। ससुराल वालों ने विवाहिता को मायके छोड़ दिया। विवाहिता ने विदाई कराने को लेकर जिला महिला प्रकोष्ठ में प्रार्थना दिया। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए प्रकोष्ठ के द्वारा सुलह-समझौता कराकर बीते 11 मार्च को पति अरविंद शर्मा के साथ ससुराल भेज दिया गया। इसके बाद फिर पुलिस लाइन में बीते 18 मार्च को उपस्थित होने को कहा। 
विज्ञापन
husband crosses all limits of harassment for dowry
up police - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि रविवार की रात अरविंद शर्मा ने पत्नी की फिर पिटाई की। नाखून से कई जगह जख्मी कर दिया। फिर उसके बाल भी काट दिए। सोमवार को किसी तरह विवाहिता वहां से निकल कर एसपी के यहां पहुंची और मामले की शिकायत की। एसपी सोमेन वर्मा ने पीड़ित का मेडिकल कराकर मामले की जांच करने और फिर मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed