फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां की अांखाें के सामने छाेटे-बड़े ने मिलकर मझले भाई काे उतारा माैत के घाट फिर शव का किया यह हाल

Tue, 20 Mar 2018 06:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Mar 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
man killed by his brother infront of mother
डेमाे पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने अाया है। यहां मां की अांखाें के सामने पहले ताे बड़े भाई ने छाेटे के साथ मिलकर मझले भाई काे माैत के घाट उतार दिया। जब इतने से भी उनका दल नहीं भरा ताे सारे सुराग मिटाने के लिए कुछ एेसा किया।  

 

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 


 

man killed by his brother infront of mother
डेमाे पिक
इनायतपुर गांव में राजाराम कोरी का परिवार रहता है। राजाराम की तीन साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। परिवार में पत्नी सूरजमुखी, तीन अविवाहित बेटे दारा, भोला उर्फ चमेली(27) व लवकुश थे। मां के नाम पट्टे की कुछ जमीन है। जिससे पूरे परिवार का भरणपाेषण हाेता है। सारे भाई मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों की मानें तो तीनों शराब पीते थे लेकिन भोला को इसकी ज्यादा लत थी।

 
man killed by his brother infront of mother
डेमाे पिक
वह अक्सर काम पर भी नहीं जाता था। रविवार को इनके पड़ोसी अरविंद के बेटे लालू का तिलक समारोह था। रात आठ बजे से डीजे बज रहा था। पड़ोसी अरविंद के मुताबिक वह लोग अपने आयोजन में व्यस्त थे। ग्रामीणों की मानें तो भोला को शाम सात बजे आखिरी बार देखा गया था। बड़े भाई ने मां के सामने मंझले भाई को पीटा, ईंट से कुचलकर उसकी हत्या की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
man killed by his brother infront of mother
डेमाे पिक
इसके बाद बोरे में भरकर घसीटते हुए आधा किलोमीटर दूर खेत में ले गए। वहां कंडे के बीच शव रखकर जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राख में से अधजला शव बरामद किया। सोमवार को दोपहर बाद एसपी व सीओ सिटी पहुंचे। हत्या के पीछे नशे के लिए रुपये मांगना, मां से गालीगलौच को वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 
विज्ञापन
man killed by his brother infront of mother
डेमाे पिक
फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। सूचना पर मलवां थानेदार अनूप सिंह फोर्स समेत गांव व घटनास्थल पर पहुंचे। घर के ही एक हिस्से में खून बिखरा हुअा था। डीजे की तेज धुने के चलते किसी ने चीख पुकार की अावाज भी नहीं सुनी। गांव वालाें ने बताया देर रात डीजे बंद हाेने के बाद एक बोरे में शव को रखकर खींचते हुए दारा को आगे व पीछे-पीछे लवकुश व उसकी मां को जाते देखा गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed