आमतौर पर एक ही सांप को देखकर लोगों का कलेजा कांप उठता है लेकिन एक घर में एक के बाद एक 46 सांप निकल आए तो सोचिये क्या होगा। कुछ ऐसा ही वाकया हुआ यूपी के गाजीपुर जिले में । आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...
2 of 6
snakes in ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के मरदह क्षेत्र के बोगना गांव निवासी कांता राजभर के घर में कुछ दिन पहले एक सर्प दिखा। जब तक परिवार के लोग उसे मारते, तब तक वह लापता हो गया। लोगों ने सांप की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर लोगों ने सोचा कि शायद वह बाहर चला गया हो।
3 of 6
snakes in ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच दो दिन पहले कांता के छोटे बेटे विनोद की पत्नी अनीता के पैर पर एक सांप चढ़ गया। उसे इस बात की आशंका हो गई कि शायद सर्प ने उसे डंस लिया हो, लेकिन तबियत न बिगड़ने पर उसे इस बात की तसल्ली हुई कि सर्प में उसे नहीं डंसा है।
4 of 6
snakes in ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने मकान में सांपों की खोज-बीन शुरु कर दी। इस दौरान पांच सांप और दिखाई पड़े। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। वे इस सोच में पड़ गए कि कहीं और सांप न हो और इतने सांपों को कैसे ढूंढेंगे और मारेंगे।
5 of 6
snakes in ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
इस पर परिवार के लोगों ने शनिवार को सपेरा को बुलाया। सपेरे ने इशारे से मकान के बिलों से एक-एक कर 46 सर्पों को बाहर निकाला। सांपों के इस झुंड में विभिन्न प्रजातियों के सर्प शामिल थे। सपेरे ने बीन के सहारे एक बड़े सर्प को अपने कब्जे में ले लिया।