यूपी के आजमगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव निवासी लड़की के परिजनों को उसी गांव के एक मनबढ़ ने धमकी दी है। उसने कहा है कि यदि तुम्हारी बेटी की शादी मेरे दोस्त से नहीं हुई तो बारात के दिन लाशें बिछ जाएंगी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
मनबढ़ों का कहना था कि युवती की शादी उसके दोस्त से नहीं होगी तो किसी अन्य से भी नहीं होने देंगे। इस चेतावनी के बाद भी यदि बारात आ गई तो लाशें बिछ जाएंगी। मामला दो वर्ग विशेष का होने की वजह से पीड़ित पक्ष काफी भयभीत है।
लड़की बीए में पढ़ती है। परिवारवालों ने उसकी नवंबर माह के अंत में शादी तय की है। युवती की शादी तय होने की जानकारी मिलने पर रविवार की शाम उसके गांव का रहने वाला दूसरे समुदाय का एक युवक अपने दोस्तों को लेकर पहुंचा और शादी तोड़ देने की धमकी दी।
उक्त लड़की के घर सोमवार की रात मनबढ़ अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और शादी तोड़ने की धमकी दी। मनबढ़ों ने अश्लील वीडियो भी सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। मामला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।
गांव निवासी लड़की की शादी इसी हफ्ते है। इससे पहले मनबढ़ की इस धमकी से परिवार वालों में भय व्याप्त हो गया है। मंगलवार को भयभीत परिवारवालों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा और सकुशल शादी संपन्न कराने का निर्देश दिया है।