फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात में घर पहुंचा बड़ा भाई, छोटे ने चाकू घोंप कर दी हत्या, कारण जानकर सभी सन्न

Wed, 31 Jan 2018 10:41 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 31 Jan 2018 10:41 AM IST
Brother killed his elder brother in ghazipur
brother murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोमवार देर रात एक बार फिर रिश्तों में खून बहा। छोटे भाई ने चाकू घोंपकर बड़े भाई की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। शव पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा। मंगलवार की सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर देवर के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Brother killed his elder brother in ghazipur
brother murder - फोटो : अमर उजाला
जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बेटावर गांव निवासी स्व. मैनेजर तिवारी के पुत्र अजय और विजय तिवारी शराब के आदी हैं। सोमवार की रात करीब आठ बजे संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों भाईयों में कहासुनी होने लगी। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। 
 
Brother killed his elder brother in ghazipur
knife

आधी रात में बड़ा भाई अजय तिवारी (35) अचानक छोटे भाई विजय के घर पहुंच गया। इसी बीच दोनों में फिर से कहासुनी और मारपीट होने लगी। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के पीठ पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में अजय घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने सोचा कि शायद वह नशे की हालत में कही सो गया हो और सुबह आ जाए। 

 
विज्ञापन
Brother killed his elder brother in ghazipur
सांकेतिक चित्र
मंगलवार की सुबह सड़क पर खून से लथपथ अजय के शव को देखा। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई है। कुछ ही देर में मौके पर अजय के परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल राजा राम पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच। परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जा में लेकर कोतवाली लाए। मृतक के परिजनों की माने तो पिता की मौत के बाद रुपया-पैसा, संपत्ति आदि को लेकर आए दिन दोनों भाइयों में विवाद होता था। 

 
Brother killed his elder brother in ghazipur
demo pic
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि दोनों भाई नशे की आदी है। उनमें आए दिन संपत्ति आदि को लेकर विवाद होता था। रात में भी विवाद हुआ था। इस दौरान छोटे ने बड़े भाई को चाकू मार दिया। मृतक की पत्नी गीता देवी की तहरीर के आधार पर विजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी विजय फरार है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही वह पुलिस के फंदे में होगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed