फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक पर हुई युवक-युवती की दोस्ती, फिर शुरू हुआ चैटिंग का सिलसिला, उसके बाद...

Sun, 27 May 2018 12:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 27 May 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
A boy blackmail to girl on facebook in mau
facebook
फेसबुक पर शुरु हुई दोस्ती का अंजाम ऐसा होगा दोनों में से किसी ने नही सोचा होगा। यूपी के मऊ में युवक और युवती फेसबुक के माध्यम से दोस्त बने। फिर चैटिंग का सिलसिला आगे बढ़ चला। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला था। आगे की स्लाइड्स में देखें... 
A boy blackmail to girl on facebook in mau
facebook
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसकी एक युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। इस दौरान उससे चैटिंग करने लगी। बात बढ़ने पर वह संदेश के साथ युवक को अपनी फोटोग्राफ भी भेज दी। यह सिलसिला कुछ दिनों तक चलता रहा।
A boy blackmail to girl on facebook in mau
blackmail shimla
इस दौरान युवक उसकी आईडी पर अश्लील संदेश भेजना शुरू कर दिया। साथ ही उस पर होटल में आकर मिलने का दबाव बनाने लगा। युवक की हरकत से परेशान होकर युवती ने अप्रैल माह में पुलिस से मिलकर शिकायत दर्ज कराया। इस पर पुलिस आरोपी का नंबर लेकर उसे समझाने का प्रयास की। लेकिन युवक की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
A boy blackmail to girl on facebook in mau
blackmail
आरोपी युवक युवती से रुपयों की मांग करने लगा तथा किसी और के फोटोग्राफ पर युवती का चेहरा लगाकर अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे सर्विलांस टीम की मदद से शनिवार को आजमगढ़ तिराहे से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
A boy blackmail to girl on facebook in mau
यूपी पुलिस
पुलिस ने बताया कि धमकी देने के मामले में गिरफ्तार अजय कुमार पटेल बनारस के सुंदरपुर कालोनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसका चालान न्यायालय में कर दिया। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। इस बाबत सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed