{"_id":"5b07c5ea4f1c1bf76e8b47ee","slug":"boy-beaten-girl-student-and-molestation-in-college-campus-rishikesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़की को लगातार छेड़ रहा था युवक, एक दिन कॉलेज पहुंचा और उसके साथ सरेआम कर दिया ऐसा कि...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की को लगातार छेड़ रहा था युवक, एक दिन कॉलेज पहुंचा और उसके साथ सरेआम कर दिया ऐसा कि...
Sat, 26 May 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 26 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक लड़का कॉलेज जाते समय लड़की को रोजाना परेशान कर रहा था। विरोध किया तो वह सीधे कॉलेज पहुंच गया और फिर...
2 of 5
molestation
शहर में एक भाजपा नेत्री की बेटी से करीब सात दिन से छेड़छाड़ कर रहे युवक ने डिग्री कॉलेज में उसे सरेआम थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित छात्रा की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराज भाजपा नेत्री ने अन्य नेताओं के माध्यम से एसएसपी से मामले में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने देर शाम नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार रोड निवासी भाजपा नेत्री की बेटी डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। आरोप है कि पड़ोस का ही एक युवक लगातार एक सप्ताह से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बीते बुधवार को युवक छात्रा से मिलने के लिए डिग्री कॉलेज पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसने छात्रा को सरेआम कई थप्पड़ जड़ दिए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बुधवार शाम छात्रा की मां कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बजाए उन्हें वापस भेज दिया। बृहस्पतिवार को उन्होंने शहर के भाजपा नेताओं को मामले से अवगत कराया। उन्होंने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
5 of 5
molestation
एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और आरोपी सूूरज निवासी सर्वहारानगर, ऋषिकेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नामजद तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।