फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE Board Result 2025 top-10 of region in 12th four brilliant students from Kashi 78.17% students passed

CBSE Result: 12वीं में रीजन के टॉप-10 में काशी के चार मेधावी, 78.17% विद्यार्थी पास; बेटियों ने मारी बाजी

Wed, 14 May 2025 12:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 May 2025 12:35 PM IST
सार

CBSE Result 2025: सीबीएसई के परिणाम घोषित होने के साथ टॉपरों की लिस्ट जारी हुई तो काशी के चार मेधावियों का नाम भी टॉप-10 सूची में रहा। जिले में 78.17% विद्यार्थी पास हुए हैं। 

विज्ञापन
CBSE Board Result 2025 top-10 of region in 12th four brilliant students from Kashi 78.17% students passed
परिक्षा का परिणाम आने के बाद सेल्फी लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई 12वीं के ओवर ऑल रिजल्ट के मामले में वाराणसी भले ही पीछे है लेकिन टॉप-10 में झंडा बुलंद है। इसमें चार मेधावियों को जगह मिली है। सूर्यांश गुप्ता ने प्रयागराज रीजन टॉप किया है। मन्नत आनंद और समृद्धि अग्रवाल ने प्रयागराज रीजन में दूसरा स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन


यशस्वी राय ने भी टॉप-10 में जगह बनाई है। दूसरी तरफ, जिले के 78.17 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। लड़कियों की सफलता का प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है। सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के सूर्यांश गुप्ता ने प्रयागराज रीजन में टॉप किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

CBSE Board Result 2025 top-10 of region in 12th four brilliant students from Kashi 78.17% students passed
परिक्षा का परिणाम आने के बाद जश्न मनाते छात्र- छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सूर्यांश ने 99.40 फीसदी मार्क्स हासिल किया है। उन्हें तीन विषयों में 100 में से 100 अंक मिले हैं। सूर्यांश ने मानविकी संवर्ग से पढ़ाई की है। इसी तरह सनबीम स्कूल लहरतारा/अन्नपूर्णा की समृद्धि अग्रवाल ने 99.20 फीसदी अंक प्राप्त किया है। आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की मन्नत आनंद ने भी 99.20 फीसदी अंक पाकर बाजी मारी है। कला वर्ग में डालिम्स रोहनिया की यशस्वी राय ने 99 फीसदी अंक हासिल किया है।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से 12 मार्च के बीच वाराणसी के 49 केंद्रों पर कराई गई थी। 12वीं के 20,425 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। यूपी बोर्ड और सीआईएससीई के परीक्षा परिणाम पहले ही आ गए थे। अब सीबीएसई के नतीजे भी घोषित कर दिए गए। इससे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा में 20425 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 15,966 सफल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed