फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सराहना: दूल्हे की ऐसी करतूत देख दुल्हन ने लौटा दी बरात, अगले दिन दूसरे युवक के साथ लिए सात फेरे

Sat, 28 May 2022 03:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 May 2022 03:43 PM IST
सार

वाराणसी के दानगंज क्षेत्र में हुई एक शादी की काफी चर्चा हो रही है। गांव निवासी एक युवती की शादी मिर्जापुर के रहने वाले युवक से तय हुई थी। लेकिन गुरुवार को सात फेरों से पहले कुछ ऐसा हुआ कि तय रिश्ते ही बदल गए।

विज्ञापन
bride returned wedding procession after Seeing such an act of groom and do marriage next day with another young man
- फोटो : डेमो फोटो

वाराणसी के दानगंज क्षेत्र में हुई एक शादी की काफी चर्चा हो रही है। गांव निवासी एक युवती की शादी मिर्जापुर के रहने वाले युवक से तय हुई थी। लेकिन गुरुवार को सात फेरों से पहले कुछ ऐसा हुआ कि तय रिश्ते ही बदल गए। दरअसल, दूल्हा शराब के नशे में धुत होकर ब्याह रचाने पहुंचा था। युवक की इस करतूत से दुल्हन काफी नाराज हो गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। विवाद और कहासुनी के बाद बरात बैरंग वापस लौट गई।



इसके बाद क्या था अगले ही दिन, परिजनों ने 'चट मंगनी पट ब्याह' की कहावत को चरितार्थ किया। धूमधाम से शादी के बाद दूसरे दूल्हे संग परिजनों ने बेटी को रवाना किया तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दुल्हन की हिम्मत और निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं। उसके इस फैसले का परिजनों सहित ग्रामीणों ने समर्थन किया है। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही कि जिस मंडप से बेटी ने बरात को वापस कराया उसी मंडप से  दुल्हन बनकर विदा हुई। 

bride returned wedding procession after Seeing such an act of groom and do marriage next day with another young man

शराब को लेकर आए दिन विवाह समारोहों में वाद-विवाद होते हैं। इसके चलते शादी के रिश्ते तक टूट जाते हैं। यहां तक कि दरवाजे पर आकर बरात लौट जाती है, बावजूद इसके लोगों को सबक नही मिल रहा है। ऐसा ही मामला वाराणसी के दानगंज क्षेत्र में सामने आया जहां दरवाजे पर पहुंची बरात के बाद द्वार चार के समय तय रिश्ता टूट गया। हालांकि अगले ही दिन दूसरे स्थान से बारात आई और दुल्हन हंसी खुशी ससुराल विदा हो गई।

bride returned wedding procession after Seeing such an act of groom and do marriage next day with another young man

चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में गुरुवार रात मिर्जापुर से बरात आई थी। द्वार पूजा के लिए जैसे ही बरात तैयार होने लगी और रथ पर दूल्हा सवार हुआ तो वह कई बार लड़खड़ाकर गिर गया। घरातियों को दूल्हे के मुंह से शराब की गंध आई तो ऐसे में दुल्हन तक बात पहुंच गई। स्टेज पर वरमाला लेकर दुल्हन पहुंची तब पर भी दूल्हा अपने वश में नहीं था। दूल्हे की हरकतों को देख दुल्हन ने उसे खूब खरी-खोटी सुनाई और शादी से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bride returned wedding procession after Seeing such an act of groom and do marriage next day with another young man
दुल्हन का चूड़ा

अपने पिता से दुल्हन ने कहा कि शराबी युवक के साथ पूरी जिंदगी नहीं गुजार सकती। बेटी के इस फैसले पर पिता को भी गर्व हुआ और फिर शादी से इंकार कर दिया गया। बरातियों और घरातियों में इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। तब तक दानगंज चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर हटाया। 

विज्ञापन
bride returned wedding procession after Seeing such an act of groom and do marriage next day with another young man
बिन दुल्हन लौटी बरात - फोटो : अमर उजाला

लड़की अंतिम तक अपनी जिद पर अड़ी रही कि शराबी से शादी नहीं करेगी। घंटों चली पंचायत और मान मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी। अंततः दुल्हन के फैसले को परिजन समेत सभी रिश्तेदारों को मानना पड़ा और बरात को शर्मिंदा होकर वापस मिर्जापुर लौटना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed