फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नगर निगम के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा बवाल, तस्वीरें बयां कर रहीं हंगामे के निशान

Mon, 26 Mar 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 26 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Big chaos in varanasi municipal corporation
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी नगर निगम में कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शनिवार को बुलाई गई सदन की बैठक बमुश्किल सात मिनट चली और फिर सदन से सड़क तक शुरू हुआ हंगामा दस घंटे से भी ज्यादा चला। नगर निगम के इतिहास में हंगामा, बवाल, तोड़फोड़ और धक्कामुक्की की यह पहली घटना है। विरोध की शुरुआत शोक प्रस्ताव के बाद सदन स्थगित करने की घोषणा के साथ हुई। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Big chaos in varanasi municipal corporation
varanasi - फोटो : अमर उजाला
विरोध और हंगामा इतना बढ़ गया कि सपा, कांग्रेस और बसपा के पार्षद शोरशराबा और नारेबाजी करते हुए सभापति एवं महापौर मृदुला जायसवाल के आसन तक पहुंच गए। सभापति की कुर्सी घेर ली और चुनाव कराने की मांग पर अड़ गए। हंगामे के बीच महापौर बाहर निकलने लगीं तो विपक्षी पार्षदों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सियां उठाकर फेंकने लगे। टेबल और माइक भी तोड़ दिया। किसी तरह भाजपा पार्षदों ने अपने सुरक्षा घेरे में महापौर को सदन से बाहर निकाला। 

 
Big chaos in varanasi municipal corporation
varanasi - फोटो : अमर उजाला
महापौर जब घर जाने लगीं तो विपक्षी पार्षद उनकी गाड़ी के सामने लेट गए। बचाव में पहुंचे भाजपा के पार्षदों के साथ कांग्रेस और सपा के पार्षदों ने जमकर धक्कामुक्की की। खींचातानी के बीच महापौर की गाड़ी के आगे का शीशा और झंडा टूट गया। हंगामे से नाराज महापौर गाड़ी से उतरकर वापस सांस्कृतिक संकुल में एक पेड़ के नीचे आकर खड़ी हो गईं। विपक्षी यहां भी उन्हें घेरकर हंगामा करने लगे। नाराज महापौर पैदल ही घर के लिए निकल पड़ीं। तब आगे-आगे सपा और कांग्रेस के पार्षद विरोध और नारेबाजी करते चल दिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big chaos in varanasi municipal corporation
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीच सड़क हंगामे से चौकाघाट रोड पर जाम लग गया। महापौर भाजपा पार्षदों और पुलिस की सुरक्षा के बीच तेलियाबाग तक पहुंचीं। हालात अनियंत्रित होते देख हंगामा करने वालों पर यहां पुलिस ने लाठियां भांजीं और उन्हें पकड़कर अपनी गाड़ी से कैंट थाने ले गई। थाने पर रात दस बजे तक विपक्षी दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा था। एक पार्षद प्रतिनिधि समेत चार को पुलिस अपनी हिरासत में बैठाए हुए थी। 

 
विज्ञापन
Big chaos in varanasi municipal corporation
बवाल के दौरान मेयर को घेरकर नारेबाजी करते विपक्षी पार्षद - फोटो : अमर उजाला
मामले में प्रभारी नगर आयुक्त मोती सिंह की तहरीर के आधार पर पार्षद प्रशांत सिंह पिंकू, अविनाश यादव, कमल पटेल, सीताराम केशरी, अंकित यादव, भैया लाल, अवनीश यादव, बबलू शाह, सुनील यादव, अरशद लड्डू  और पूर्व पार्षद अजीत सिंह के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए प्रतिनिधियों को आज को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed