फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू: कम उपस्थिति वाले छात्रों ने गेट पर बंद किया ताला, गहमागहमी के बीच हुई परीक्षा

Wed, 28 Nov 2018 10:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 28 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
BHU short  attendance students make protest for exam
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू विधि संकाय में बुधवार को गहमागहमी और कड़ी सुरक्षा के बीच सेमेस्टर परीक्षाएं कराई गईं। इससे पहले जिन छात्रों को कम उपस्थिति के चलते परीक्षा से वंचित कर दिया गया था, उन्होंने संकाय के गेट पर ताला जड़ दिया। चीफ प्रॉक्टर के नेतृत्व में संकाय पहुंचे प्राक्टोरियल बोर्ड और सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को वहां से खदेड़कर संकाय का ताला तोड़ा, जब जाकर परीक्षा शुरू हो सकी। इस दौरान संकाय परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें 


 
BHU short  attendance students make protest for exam
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उधर, संकाय से खदेड़े गए छात्र बाद में कुलपति आवास पहुंचे, हालांकि वहां भी उनकी बात नहीं सुनी गई।  विधि संकाय के करीब 120 छात्रों को कम उपस्थिति के चलते परीक्षा से वंचित कर दिया गया है। छात्रों ने इसके खिलाफ सिंह द्वार पर बीते शनिवार को फिर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। 
 
BHU short  attendance students make protest for exam
varanasi - फोटो : अमर उजाला
छात्रों का आरोप था कि कक्षाएं कम चलीं इस वजह से उनकी उपस्थिति कम है। बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन ने 40 फीसदी और इससे ऊपर उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा की अनुमति दे दी। इससे नाराज छात्र बुधवार को परीक्षा शुरू होने से पहले संकाय पहुंच गए और संकाय के गेट पर ताला लगा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
BHU short  attendance students make protest for exam
varanasi - फोटो : अमर उजाला

उधर, परीक्षा देने पहुंचे अन्य विद्यार्थी परेशान हो उठे। हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मियों ने इन छात्रों को खदेड़कर बाहर किया और ताला तोड़ा। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई गई। चीफ प्राक्टर प्रो. रोयना सिंह के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 40 फीसदी से कम उपस्थिति वालों को परीक्षा नहीं देने दिया गया। उन्होंने ही व्यवधान डालने का प्रयास किया। फिलहाल मामला शांत है। 

 
विज्ञापन
BHU short  attendance students make protest for exam
बीएचयू के सिंह द्वार पर छात्रों ने फिर दिया धरना - फोटो : self
बताते चलें कि कक्षा में कम उपस्थिति वाले छात्रों की मांग थी कि उनको भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए, इस लेकर मंगलवार सुबह से ही  केंद्रीय कार्यालय पर भी प्रदर्शन  करते रहे। मंगलवार देर देर शाम संकाय प्रशासन ने बैठक कर 30 प्रतिशत से ऊपर उपस्थिति वाले छात्रों को इस शर्त पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी कि अगले सत्र में 100 फीसद उपस्थिति देनी होगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed