महामना की बगिया काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शनिवार को स्वर्ण पदक पाकर 91 मेधावियों के चेहरे दमक उठे। मौका था शनिवार को आयोजित 102वें दीक्षांत समारोह का। समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के 1989 बैच के छात्र और पालो आल्टो नेटवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकेश अरोड़ा ने 91 मेधावियों में 113 स्वर्ण पदक और 37 हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। पदक पाने के बाद मेधावियों ने शिक्षकों, माता-पिता का आशीर्वाद और भविष्य के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।
{"_id":"639492d18552881c7916521e","slug":"bhu-convocation-2022-ceremony-after-three-years-see-festive-atmosphere-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BHU Convocation 2022 : बीएचयू में तीन साल बाद दीक्षांत समारोह, तस्वीरों में देखें उत्सव जैसा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Convocation 2022 : बीएचयू में तीन साल बाद दीक्षांत समारोह, तस्वीरों में देखें उत्सव जैसा माहौल
Sat, 10 Dec 2022 07:38 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू में तीन साल बाद दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
पालो आल्टो नेटवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकेश अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि निकेश अरोड़ा ने कहा कि तकनीक के इस युग में युवाओं के सामने काफी अवसर हैं। ऐसे में बड़ी योजनाएं बनानी होंगी। युवा ही भविष्य में बदलाव के संवाहक हैं।
पालो आल्टो नेटवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकेश अरोड़ा और बीएचयू कुलपति
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता के आधार पर ही आज दुनिया के कई देश भारत की ओर विशेष नजरों से देख रहे हैं। जीवन में सपना चाहे कोई भी देखिए उसको साकार करने के लिए सीखने का प्रयास लगातार करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में तीन साल बाद दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा की जानकारी देने के साथ ही छात्रों को जीवन में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। स्वागत विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला, धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो.एके सिंह ने किया।
विज्ञापन
बीएचयू में तीन साल बाद दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
इनको मिला कुलाधिपति पदक
वर्ष 2022
वर्ष 2022
- बागीश ओझा, आचार्य सांख्ययोग फाइनल, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय
- दीपक कुमार उपाध्याय, आचार्य वेदांत फाइनल, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय
- अभिनायक मिश्रा, आचार्य वेदांत फाइनल, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय
- दीप्ति कपूर, शास्त्री फाइनल, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय