फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू दुर्घटना में घायल छात्रा ने बयां किया दर्द, बोली- तब 'लापरवाही' अब हादसे ने रोका रास्ता

Thu, 20 Jun 2019 12:28 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 20 Jun 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
BHU accident student tell her fear about career in varanasi
घायल अंजूलता - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू परिसर में तेज रफ्तार एसयूवी ने 15 मई की दोपहर बाइक सवार दृश्य कला संकाय के छात्र और छात्रा को टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई थी। इस हादसे में घायल छात्रा अंजूलता को पिछले सत्र में एक छोटी सी लापरवाही से मायूसी मिली थी अब सड़क हादसे ने उसके कॅरियर को दांव पर लगा दिया। शनिवार को बीएचयू परिसर में हुए हादसे में पैरों से 85 प्रतिशत दिव्यांग अंजू के शरीर की 10 हड्डियां टूट गई। उसे जख्मों के भरने से अधिक अपने कॅरियर की चिंता सता रही है। अंजू के साथ हादसे का शिकार छात्र राकेश को भी जख्मों से उबरने में समय लगेगा। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

BHU accident student tell her fear about career in varanasi

ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में भर्ती बीएफए चतुर्थ वर्ष टेक्सटाइल की छात्रा अंजूलता और छात्र राकेश की हालत में धीरे-धीरे सुधार तो हो रहा है लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें पूरी तरह ठीक होने में चार से पांच महीने लग जाएंगे। जौनपुर के खुटहन की अंजूलता के हाथ और पैर फ्रैक्चर होने से परेशानी अधिक है। एक तो वह पैरों से पहले से ही दिव्यांग थी, अब इस हादसे ने उसका दर्द और बढ़ा दिया है। 

BHU accident student tell her fear about career in varanasi
हादसे के बाद छात्रों ने किया था बवाल - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को अंजू ने कहा कि नेशनल हैंडिकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एनएचएफडीसी) की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति पिछले सत्र में एक प्रशासनिक लापरवाही से नहीं मिली तो इस बार दुघर्टना हो गई। अब तो छात्रवृत्ति के साथ-साथ जख्मों के भरे जाने, बीएफए परीक्षा परिणाम, एमएफए में प्रवेश सहित सभी सपने टूटते हुए नजर आ रहे हैं। छात्रा अंजूलता तो अब गाड़ी नाम सुनकर ही डर जा रही है। उसके सामने अगर कोई गाड़ी की चर्चा कर रहा है तो भावुक हो जा रही है। उसका कहना है कि पैर से दिव्यांग होने की वजह से ही एक साथी की बाइक मांगकर सेंट्रल आफिस जा रहे थे लेकिन क्या पता था कि दस मिनट में ही सभी सपने बिखर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BHU accident student tell her fear about career in varanasi
छात्रों ने कार में लगाई थी आग - फोटो : अमर उजाला

अंजूलता ने बताया कि दृश्य कला संकाय से निकलकर अभी एंफीथिएटर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एंडीवर ने पहले धक्का मारी फिर घसीटते चली गई, इसके बाद क्या हुआ कुछ याद नहीं है। उधर, राकेश भी घटना को याद कर उदास हो जा रहा है। राकेश के मुताबिक वे अपने साइड से जा रहे थे लेकिन जिस तरह से तेज रफ्तार से एंडीवर गाड़ी आई और ठोकर मारी, कुछ पता नहीं चला कि आखिर कब, क्या हो गया। बताया कि चिंता उस दोस्त की है, जिसकी गाड़ी मेरी वजह से टूट गई। हादसे के जख्म के साथ ही राकेश अपने सपने को साकार करने के प्रति चिंतित है। हालांकि ट्रॉमा सेंटर में परिवारीजनों के साथ ही विभाग के छात्र-छात्रा और शिक्षक भी हर दिन पहुंचकर हालचाल ले रहे हैं। 

विज्ञापन
BHU accident student tell her fear about career in varanasi
घायल राकेश - फोटो : अमर उजाला

घायल अंजूलता का ऑपरेशन गुरुवार को होगा। परिजनों ने बताया कि खून की कमी की वजह से दो दिन पहले ऑपरेशन टाल दिया गया था। अब खून और प्लेटलेट्स सामान्य होने के बाद उसके ऑपरेशन की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। इधर, राकेश के लीवर में संक्रमण की जो शिकायत थी वह भी धीरे-धीरे दूर हो रही है। ऐसे में सप्ताह भर बाद इसका भी ऑपरेशन कराया जा सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed