फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसंत पंचमी: काशी में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, तीन शुभ योग में मनाया जाएगा पर्व

Tue, 16 Feb 2021 10:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Feb 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Basant panchami: people  take holy dip in river ganga preparations of saraswati puja in varanasi
महिलाओं में गंगा में स्नान किया। - फोटो : ANI

बसंत पंचमी के दिन काशी में लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्योदय होते ही घाटों पर लोग पहुंच गए और गंगा स्नान किया। इसके बाद सूर्य को नमस्कार किया। श्रद्धालुओं की घाटों पर भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं, दशाश्वमेध घाट सहित कई घाटों पर लोग गंगा स्नान के लिए जुटे हुए हैं। साथ ही सरस्वती पूरा की तैयारियां भी हो रही हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।

Basant panchami: people  take holy dip in river ganga preparations of saraswati puja in varanasi

सरस्वती पूजा की तैयारियां
शहर से गांव तक लगभग 300 प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं। इसके अलावा शिक्षण संस्थाओं और मंदिरों में मां सरस्वती का पूजन होगा। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रशासन ने दर्शन-पूजन की अनुमति दी है।

Basant panchami: people  take holy dip in river ganga preparations of saraswati puja in varanasi

सोमवार को सुबह से ही पंडालों में प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लंका क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की मास्क लगी हुई प्रतिमा को स्थापित किया है। वीणा लिए हुए हंस पर सवार माता सरस्वती मास्क लगाकर श्रद्धालुओं को मास्क लगाने का संदेश भी दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant panchami: people  take holy dip in river ganga preparations of saraswati puja in varanasi

विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और स्कूलों में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया है। सभी कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क और सैनिटाइजर की अनिवार्यता लागू की गई है। काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि 16 फरवरी को वसंत पंचमी पर पूर्व सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग तथा रवि योग एक साथ बन रहे हैं। वहीं, मंगलवार का दिन इसको अत्यंत शुभ बना रहा है। इसके अलावा मकर राशि में गुरु, शनि, शुक्र तथा बुध एक साथ होंगे। मंगल अपनी स्वराशि में विराजमान रहेंगे।

विज्ञापन
Basant panchami: people  take holy dip in river ganga preparations of saraswati puja in varanasi

फिजा में छाया वसंत का उल्लास
फिजा में पेड़ पौधे, पल्लवित फल व खिलखिलाते फूलों से महकती खुशबू से मानो प्रकृति ने भी सोलह शृंगार कर वसंत पंचमी के आगमन की तैयार कर ली है। वसंत पंचमी को लेकर नगर के बाजार सज गए हैं। महिलाओं व युवतियों ने पीले परिधानों की खरीदारी शुरू कर दी है। पीले थीम पर सजे बाजार में साड़ी से लेकर सूट, टॉप, वेस्टर्न ड्रेस में भी पीले रंग के विभिन्न शेड्स मिल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed